)
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां दागने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जुटी UP एसटीएफ को बड़ी जानकारी हाथ लगी है. ज़राए के हवाले से खबर है कि विकास दुबे औरैया में छिपा बैठा है. जिसके बाद एक टीम औरैया जिले में भी एक्टिव हो गई है.
वहीं, कानपुर में जाएवारदात पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बताया कि ये हमला एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ. अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया. दो मुजरिम भी पुलिस तसादुम में ढेर हुए हैं. मुजरिमीन को उनकी सही जगह पहुंचाएंगे.
डीजीपी ने बताया कि एसटीएफ को केस की तह तक पुहंचने का जिम्मा सौंपा है. साथ ही कानपुर के बॉर्डर को सील कर दिया गया है.
विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए सरहदी जिलों के बॉर्डर पर सघन तलाशी मुहिम चलाई जा रही है. जिसके तहत औरैया कोतवाली के भाऊ पुर, बेला थाना इलाके, याकूबपुर समेत कानपुर देहात के बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. वहीं, फतेहपुर में भी कानपुर से लगने वाले बॉर्डर पर आने-जाने वाली गाड़ियों की पुलिस चेकिंग कर रही है.
Zee Salaam Live TV