Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam667956
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजानिए कौन है ये मुलज़िम जिसने बांद्रा स्टेशन पर मज़दूरों की भीड़ जमा करवा दी थी

जानिए कौन है ये मुलज़िम जिसने बांद्रा स्टेशन पर मज़दूरों की भीड़ जमा करवा दी थी

सोशल मीडिया पर ग़लत ख़बर फैलने के बाद मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए,मज़दूरों को उकसाने वाले शख्स को हिरासत में लिया

जानिए कौन है ये मुलज़िम जिसने बांद्रा स्टेशन पर मज़दूरों की भीड़ जमा करवा दी थी

बांद्रा : कोरोना वायरस से मुल्क को बचाने की हुकूमत की ओर से हर कोशिश की जा रही है. इसी सिम्त में 14 अप्रैल को क़ौम को खिताब करते हुए वज़ीरे आज़म मोदी ने भी 19 दिन यानि 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया.इस बीच मंगल को  शाम 4:00 बजे मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर दूसरी रियासतों से आए मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद स्टेशन पर उमड़े मजदूरों के सैलाब को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था.

दरअसल दूसरी रियासतों से मज़दूरी करने आए कामगारों के बीच सोशल मीडिया के जरिए यह अफवाह भी फैला दी गई थी कि भीड़ कम करने के लिए कोई स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है जबकि रेलवे ने साफ कहा है कि 3 मई तक कोई मुसाफिर ट्रेन नहीं चलेगी. महाराष्ट्र हुकूमत ने अफवाह फैलाने के मामले में भी जांच के आदेश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि मज़दूरों की भीड़ जमा करने के मामले पर विनय दुबे नाम के शख्स पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. विनय पर इल्ज़ाम है कि इसने दूसरी रियासतों से काम करने आए मजदूरों को बांद्रा स्टेशन पर भीड़ लगाने के लिए उकसाया. जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस ने विनय को हिरासत में ले लिया और फिर उसे मुम्बई पुलिस के हवाले कर किया. अब इस मामले में पुलिस विनय दुबे के खिलाफ आईपीसी के कई अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करके उससे आगे की पूछताछ कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news