)
नई दिल्ली: एडवेंचर के बहुत से लोग शौकीन होते हैं, जिसके लिए हर दिन कुछ अलग करने का सोचते रहते हैं. लोग एडवेंचर के लिए अलग-अलग चीज़ों को चुनते हैं जैसे ट्रैकिंग, हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिग आदि. इन स्पोर्ट्स में जितना मज़ा आता है उतना ही हादसे का डर भी बना रहता है.
ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी ही कुछ दीव के नगोआ बीच पर हुआ जहां गुजरात के जूनागढ़ में रहने वाले कपल एडवेंचर के लिए गए थे, वहां उन्होने पैरासेलिंग (Parasailing) करने का फैसला किया. लेकिन उनका यह फैसला इतना खतरनाक साबित हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होता. दरअसल जैसे ही कपल ने पैरासेलिंग करते हुए उड़ान भरी और वे हवा में पहुंचे वैसे ही रस्सी टूट गई.
एक खबर के मुताबिक अजीत कथाड अपनी बीवी के साथ दीव के नागोआ बीच पर पैरासेलिंग कर रहे थे और उनके भाई राकेश कथाड उन लोगों का वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान बोट से बंधी उनके पैराशूट की रस्सी अचानक से टूट गई. जिसके बाद वह पानी में आ गिरे, लेकिन गोतोखोरों ने उन्हें सही सलामत बाहर निकाल लिया गया.
देखें वीडियो
@VisitDiu @DiuTourismUT @DiuDistrict @VisitDNHandDD
Parasailing Accident,
Safety measures in India,
and they said very rudely that this is not our responsibility. Such things happens. Their response was absolutely pathetic.#safety #diu #fun #diutourism #accident pic.twitter.com/doN4vRNdO8— Rahul Dharecha (@RahulDharecha) November 14, 2021