Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1033349

अब Vodafone Idea ने ग्राहकों को दिया झटका, 25 फीसदी तक महंगे किए प्री-पेड प्लान

Vodafone Idea का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये का होगा. कंपनी के मुताबिक प्लान की कीमतें बढ़ाने से उसे एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने में मदद मिलेगी.

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान महंगे करके अपने यूजर को झटका दे रही हैं. कंपनियां प्लान महंगा करने के पीछे की वजह   रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाना बता रही हैं, ताकि वह अपने यूजर के लिए बेहतर सर्विस दे सकें. 

हाल ही में Airtel ने अपने प्री-पेड प्लान 20 से 25 फीसद तक महंगे कर दिए. Airtel के नए प्लान 26 नवंबर से लागू होंगे. अब Vodafone Idea ने अपने अपने सभी प्री-पेड प्लान महंगे करने का ऐलान किया है. नए प्लान 25 नवंबर से लागू हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Video: बादशाह की डांस देखकर हैरान हुए लोग, बोले- आप तो सिंगर से साथ डांसर भी निकले

Add Zee News as a Preferred Source

Vodafone Idea का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये का होगा. कंपनी के मुताबिक प्लान की कीमतें बढ़ाने से उसे एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Vi का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान पहले 79 रुपये का था जो कि अब 99 रुपये का हो गया है. बेस प्लान की कीमत में 20 रुपये का इजाफा हुआ है. इस प्लान में आपको 99 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. इसके अलावा इसमें 200 एमबी डाटा मिलेगा. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इस प्लान के तहत 1 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी. पिछले दिनों Airtel ने भी अपना प्लान 79 से 99 कर दिया था. 

Vi ने 399 रुपए का प्लान 479 का कर दिया है. इसमें 56 दिन की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलेंगे.

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news