बिहार में दूसरे चरण के लिए 94 और 10 दूसरे राज्यों की 54 असेंबली सीटों में वोटिंग जारी
Advertisement

बिहार में दूसरे चरण के लिए 94 और 10 दूसरे राज्यों की 54 असेंबली सीटों में वोटिंग जारी

बिहार चुनाव के अलावा आज 10 राज्यों की 54 असेंबली सीटों पर भी ज़िमनी इंतेखाबात हो रहे हैं. इनमें मध्य प्रदेश की 28, उत्तर प्रदेश की 7 और गुजरात की 8 सीटें अहम हैं. 

फाइल फोटो

नई दिल्ली: बिहार असेंबली चुनाव के मद्देनजर मंगल को दूसरे मरहले कुल 294 सीटों में से 94 सीटों पर वोटिंग 7 बजे शुरू हो गई. बिहार चुनाव के अलावा आज 10 राज्यों की 54 असेंबली सीटों पर भी ज़िमनी इंतेखाबात हो रहे हैं. इनमें मध्य प्रदेश की 28, उत्तर प्रदेश की 7 और गुजरात की 8 सीटें अहम हैं. 

मध्य प्रदेश की 28 असेंबली सीटों के नाम
मुरैना, मेंहगांव, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर, डबरा, बमोरी, अशोक नगर, अम्बाह, पोहरी, भाँडेर, सुमावली, करेरा, मुंगावली, गोहद, दिमनी, जौरा, सुवासरा, मन्धाता, साँवेर, आगर, बदनावर, हाटपिपल्या, नेपानगर, साँची (भोपाल), मलहरा  (छतरपुर), अनूपपुर (शहडोल) , सुरखी (सागर), ब्यावरा (राजगढ़).

उत्तर प्रदेश की 7 असेंबली सीटों के नाम
नौगवां सादात, बुलंदशहर, टुंडला, उन्नाव में बांगरमऊ, कानपुर के घाटमपुर, देवरिया सदर और जौनपुर की मल्हनी.

गुजरात की 8 असेंबली सीटों के नाम
अब्डासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्र नगर), मोरबी (मोरबी), धारी (अमरेली), गढ़दा (बोटाड), करजन (वडोदरा), डांग (डांग) और कपराडा (वलसाड).

Trending news