Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2721979
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशिया मुसलमानों का कांग्रेस और भाजपा दोनों से मोह भंग; वक्फ कानून ने तोड़ा भरोसा

शिया मुसलमानों का कांग्रेस और भाजपा दोनों से मोह भंग; वक्फ कानून ने तोड़ा भरोसा

Waqf Amendment ACt: वक्फ संशोधन कानून पर शिया धर्मगुरू मौलाना कलबे जव्वाद ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर हमला बोला है, साथ ही उन्होंने PM मोदी द्वारा मुसलमानों को पंचर बनाने वाला बोलने पर भी पलटवार किया है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

शिया मुसलमानों का कांग्रेस और भाजपा दोनों से मोह भंग;  वक्फ कानून ने तोड़ा भरोसा

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है. वहीं, दूसरी और मुस्लिम समुदाय और धर्मगुरू इस कानून के खिलाफ लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इसी बीच शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ तीखी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून वक्फ की संपत्तियों पर सरकारी कब्जा जारी रखने के लिए बनाया गया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजपी कांग्रेस की स्टूडेंट्स है.

वक्फ की जमीन पर सरकारी कब्जा बनाए रखने के लिए लाई गई है नई कानू ?
मौलाना कलबे जव्वाद ने वक्फ कानून पर बयान देते हुए कांग्रेस पर भड़क गएं और उन्होंने दावा कर दिया कि लखनऊ में इंद्रा भवन और जवाहर भवन दोनों वक्फ की जमीन पर कब्जा कर के बनाई गई है. उन्होंने कहा कि वक्फ की 80 परसेंट जमीन पर सरकार का अवैध कब्जा है. उन्होंने भाजपा को कांग्रेस की स्टूडेंट्स बताया, और कहा कि बीजेपी कांग्रेस की पद चिंहों पर चल रही है. उन्होंने कांग्रेस को मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन करार दिया है. 

PM मोदी के बयान पर मौलाना का पलटवार
उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री के मुसलमानों को पंचर बनाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वक्फ की जमीन पर सरकार का कब्जा है इसीलिए मुसलमान आज पंचर बना रहा है. बाता दें, कि पीएम मोदी ने वक्फ संशोधन कानून की बात करते हुए एक बयान दिया था कि वक्फ की इतनी सारी जमीन रहते हुए आज मुस्लिम नौजवान पंचर बनाने पर मजबूर है, क्योंकि सालों से वक्फ बोर्ड के नाम पर कुछ माफियाओं ने गरीबों के हक को लूटा और फायदा उठाया. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से मुस्लिम महिलाओं और पासमांदा मुसलमानों को फायदा होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news