Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2711201
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून 2025: ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून 2025: ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

Waqf Amendment law: वक्फ कानून 2025  को मंगलवार से लागू कर दिया है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में वक्फ कानून 2025 लागू नहीं होगा. मुझे पता है कि आप वक्फ एक्ट के पारित होने से दुखी हैं. भरोसा रखिए, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा. 

 बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ कानून 2025: ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

Waqf Amendment law: वक्फ कानून 2025 को 8 अप्रैल से हिन्दुस्तान के सभी राज्यों में लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फैसले का विरोध किया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में वक्फ कानून 2025 लागू नहीं होगा. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता के जैन कम्युनिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए को कहा है कि वक्फ संशोधन एक्ट राज्य में लागू नहीं किया जाएगा.  हम बंगाल में अल्पसंख्यक समुदाय और उनकी संपत्तियों की रक्षा करेंगे. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे पता है कि आप वक्फ एक्ट के पारित होने से दुखी हैं. भरोसा रखिए, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे ‘divide and rule’ की नीति को बढ़ावा मिले. आप यह पैगाम दीजिए कि सभी को मिलकर रहना है."

Add Zee News as a Preferred Source

मुर्शिदाबाद ज़िले के प्रोटेस्ट का जिक्र 
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने लोगों से अपील की है कि वे उन लोगों की बातों में न आएं जो उन्हें राजनीतिक आंदोलन के लिए उकसाते हैं. मुर्शिदाबाद ज़िले में मंगलवार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर हुई हिंसा का ज़िक्र करते हुए कहा, "बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाकों की स्थिति देखिए. वक्फ बिल अभी पारित नहीं होना चाहिए था. बंगाल में 33 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं. मैं उनके साथ क्या करूं?" 

सुरक्षा देना कर्तव्य
इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, "इतिहास बताता है कि बंगाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत कभी एक थे, जिसका बाद में बाटवारा हुआ है, जो लोग अब यहाँ रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देना हमारा कर्तव्य है. अगर लोग एक साथ रहें तो वे दुनिया को जीत सकते हैं." 

प्रोटेस्ट न करें
आगे मामता बनर्जी ने कहा, "कुछ लोग आपको उकसाएंगे कि आप इकट्ठा हों और मुखालफ्त करें. मैं आप सभी से अपील करती हूँ कि ऐसा न करें. कृपया याद रखिए जब ‘दीदी’ आपके साथ हैं, तो वह आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेंगी. हमें एक-दूसरे पर भरोसा रखना चाहिए."

एकता से अलग नहीं
मामता बनर्जी का कहना है कि वह सभी धर्मों के स्थलों पर जाती हैं और आगे भी जाती रहेंगी. उन्होंने कहा, "अगर आप मुझे गोली मार दें, तब भी आप मुझे इस एकता से अलग नहीं कर सकते. हर धर्म और जाति के लिए प्रार्थना करते हैं और हम सभी को प्यार करते हैं." 
ममता बनर्जी ने कहा कि वह दुर्गा पूजा, काली पूजा, जैन और बौद्ध मंदिरों, गुरुद्वारे, चर्च और गुरु रविदास मंदिर जाती हैं. उन्होंने कहा, "राजस्थान में, मैं अजमेर शरीफ भी गई थी और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर भी गई थी."

TAGS

Trending news