Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2701875
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमोदी सरकार संविधान पर कर रही हमला, वक्फ बिल पर कांग्रेस नेता नाराज

मोदी सरकार संविधान पर कर रही हमला, वक्फ बिल पर कांग्रेस नेता नाराज

Waqf bill news: वक्फ बिल को लेकर  केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने पार्टी के राजनेताओं से विधायी बहस में हिस्सा लेने की गुजारिश भी की है. साथ ही लोगों से अपील भी की है कि किसी की भी बात पर यकीन नहीं करे, कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं.  

 

मोदी सरकार संविधान पर कर रही हमला, वक्फ बिल पर कांग्रेस नेता नाराज

Waqf bill news: सरकार बिल को कल संसद में पेश कर सकती है. इस बिल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने कहा, "सरकार इस बिल को अन्य बिलों की तरह ही पेश करेगी." इसके साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि कोई भी कानून संविधान के खिलाफ नहीं लाया जाएगा.  

वक्फ बिल पर मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "सरकार हर बिल को पेश करती है. वक्फ संशोधन बिल भी उसी प्रक्रिया से लाया जाएगा. कांग्रेस को समझना चाहिए कि संसद में कोई भी बिल संविधान के खिलाफ पेश नहीं किया जाता है."  

मंत्री किरेन रिजिजू का बयान 
इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बिल को लेकर सभी नेताओं से सुझाव देने की बात कही थी. उन्होंने सभी दलों से विधायी बहस में हिस्सा लेने की गुजारिश भी की है. उन्होंने कहा, "मेरा सभी से अनुरोध है कि जैसे ही हम संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, हमें सदन में बहस और चर्चा में भाग लेना चाहिए. संसद के बाहर इस मुद्दे पर काफी विचार-विमर्श किए गए हैं."
  
रिजिजू ने आगे कहा, "अब जब बिल तैयार है, तो मैं सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध करूंगा कि वे इसमें भाग लें और संसद के पटल पर अपने विचार रखें. कृपया गलत जानकारी न फैलाएं. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक है. वक्फ कानून तो आजादी से पहले से ही अस्तित्व में है. जब वक्फ अधिनियम पहले से ही मौजूद है, तो यह अवैध कैसे हो सकता है? मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार उनकी संपत्तियां और अधिकार छीनने जा रही है"  

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं, मैं आवाम से अपील करता हू कि उनकी पहचान करे. साथ बी उन्होंने CAA का बी जिक्र किया है.   

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश बिल के खिलाफ 
मंत्री किरेन रिजिजू के बयान के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे "संविधान पर सीधा हमला" बताया है. उन्होंने कहा,"वक्फ संशोधन बिल संविधान पर सीधा हमला है और इसकी बुनियाद के खिलाफ है. हर विपक्षी दल इसका विरोध कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि जेडीयू और टीडीपी का इस पर क्या रुख है?. पहली बार समिति में क्लॉज-बाय-क्लॉज चर्चा की गई थी. अगर इसे लागू किया गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे."  

बिल को संसद में पेश करने की तारीख को लेकर पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक बजट सत्र में संसद में पेश किया जाएगा,जो कि  4 अप्रैल को खत्म होने वाला है.   

TAGS

Trending news