Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam744474
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबहराइच: मज़ार के पास लगे पड़े से बहता है पानी, लोगों ने बताया कुदरती मौजज़ा, जानिए हकीकत

बहराइच: मज़ार के पास लगे पड़े से बहता है पानी, लोगों ने बताया कुदरती मौजज़ा, जानिए हकीकत

लोगों का कहना है कि इस पेड़ से निकला पानी हर मर्ज़ की दवा है. लोग पेड़ के नीचे पॉलीथीन या बोतल लगा कर पानी भरते हैं. नानपारा वन रेंज के भकुरहा कर्बला पर कई दिनों से यह चला आ रहा है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

राजीव शर्मा/बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक पेड़ से टपकते पानी को लोगों ने कुदरती मौजज़ा (चमत्कार) मानना शुरू कर दिया है. इस पेड़ के आसपास लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. पेड़ से निकलने वाले पानी की एक बूंद के लिए लोग सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर बहराइच आ रहे हैं. 

लोगों का कहना है कि इस पेड़ से निकला पानी हर मर्ज़ की दवा है. लोग पेड़ के नीचे पॉलीथीन या बोतल लगा कर पानी भरते हैं. नानपारा वन रेंज के भकुरहा कर्बला पर कई दिनों से यह चला आ रहा है. अब तो कर्बला पर मेला लगने लगा है. रोज हजारों की तादाद में लोग आकर कर्बला पर बनी मज़ार पर दुआ मांगते हैं और फिर प्रसाद के तौर पर पेड़ का पानी लेकर कर वापस चले जाते हैं.

लोगों का मानना है कि जो लोग किसी भी मर्ज़ से मुतास्सिर हैं वो अगर ये पानी पी लें तो ठीक हो जाते हैं. इसे कुदरती मौजज़ा माना जाने लगा है. एक तरफ कोरोना के चलते हुकूमत सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करने की बात कर रही है, वहीं यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के कानून की भी लगातार धज्जियां उड़ रही हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

यहां के कुछ लोग पेड़ से निकलने वाले पानी से कोरोना जैसी महामारी से मुतास्सिर लोगों के ठीक हो जाने का दावा करने लगे हैं. मेहकमा जंगलात के अफसरों ने इस पेड़ के आस-पास तफ्तीश की और बताया कि यह कोई कुदरती चमत्कार नहीं है, बल्कि वॉटर लेवल बहुत ज्यादा है. जिस वजह से पेड़ की जड़ों और पत्तियों से पानी निकलता है. यह एक आम अमल है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news