Weather Update 25 April: देश में कई दिनों से गर्मी में राहत है. मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार कई इलकों में बारिश होने की संभावना है वहीं कई इलाकों में लोगों चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा.
Trending Photos
)
Weather Update 25 April: देश के के कई हिस्सों में अभी भी तेज गर्मी है, लेकिन कई इलाकों में इससे काफी राहत है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को हीटवेव से राहत रहेगी. वहीं ऐसे इमकानात हैं कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसा उत्तर पश्चिम के राज्यों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेलसियस रह सकता है. इसके अलावा नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल के बाद दिल्ली में बारिश होने की संभावना है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज तेज गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है. अधिकतम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सुबह में मौसम साफ रहेगा वहीं दोपहर में बादल रहने की संभावना है. गाजियाबाद के मौसम (Ghaziabad Weather Update) की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. बादल आने की कोई संभावना नहीं है, तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ेगा.
आपको जानकारी के लिए बता दें देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार भी हैं. देश के राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु और केरल के कई इलाको में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की भी संभावना है.