West Bangla News: वक्स संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट के बाद बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई थी. इस पर जमकर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी आईटी सेल के चीफ ने मुख्यमंत्री ममता के एक मंत्री के बयान पर तीखा हमला बोला है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
West Bangal News: पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट के बाद हिंसा भड़क गया, जिसेक बाद हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद से कथित तौर पर हिंदू समुदाय के लोगों के पलायन की खबर सामने आई है. इस घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री और कलकत्ता के मेयर फिरहाद हकीम ने एक बयान दिया था. इस बयान पर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय भड़क गएं, और उन्होंने बंगाल में हिंदुओं के पलायन को कश्मीरी पंडितों से जोड़ दिया है.
दरअसल, मेयर हकीम ने अपने दिए एक बयान में कहा था कि मुर्शिदाबाद में सब ठीक है, कुछ नहीं हो रहा है. उन्होंने हिंदुओं के पलान पर कहा कि वह लोग बंगाल से बाहर नहीं बंगाल में ही जा रहे है. इस बयान पर मालवीय ने हकीम पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हकीम हिंदुओं के पलान को सही ठहराते दिख रहे हैं. मालवीय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा की यह बहुत चिंताजनका है कि ममता सरकार में मंत्री हिंदुओं के विस्थापन को सही ठहरा रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस पलायन को कश्मीरी पंडितों के विस्थापन से भी जोड़ दिया.
हकीम जैसे लोग बंगाल को इस्लामीकरण की ओर धकेल सकते है?
उन्होंने लिखा कि बंगाल के हिंदू कश्मीरी पंडितों की तरह अपनी जन्म-भूमि पर शरणार्थी बनकर रह गए हैं. अमित मालवीय ने हकीम के बाहने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने सीएम पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि तृणुमूल चीफ इस बयान पर चुप्पी जारी रखती है, तो वह एक ऐसे व्यक्ति को मजबूत कर रही हैं, जो आगे जाकर बंगाल को इस्लामीकरण की और धकेल सकती है.
मालवीय ने अपने पोस्ट में यह भी कहा है कि हकीम जैसे संप्रदायिक व्यक्ति कलक्ता के मेयर पद पर है, जिस पर कभी देशबंधु चित्तरंजन दास, सुभाष चंद्र बोस और अन्य दिग्गज लोग काबिज रहे हैं.