बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के विद्युत मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है.
Trending Photos
)
कोलकाता: कोरोना की दूसरी लहर और सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजामात के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत राज्य की 34 सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया. ज्यादातर वोटिंग सेंटर पर वोटर्स की लंबी कतारें देखी गईं. लोग कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करते हुए अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे.
सातवें चरण में मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों की नौ विधानसभा सीटों और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा जिलों की छह-छह सीटें, कोलकाता की चार सीटों के 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. इनमें भवानीपुर इलाका भी शामिल है जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मौजूदा विधायक हैं और वह इसी क्षेत्र की निवासी हैं. वहीं भाजपा ने भवानीपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भगवा दल में शामिल हो गए थे.
बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के विद्युत मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है. इस चरण में 86 लाख से ज्यादा मतदाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर समेत 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के पहले के चरणों में हुई हिंसा के मद्देनजर सातवें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. याद रहे कि चौथे चरण में कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा हो गई थी जिसमें पांच लोगों मारे गए थे. उन्होंने बताया कि निर्वाचन इकाई ने आजाद एवं गैर जानिबदाराना चुनाव कराने के लिए इस चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 796 कंपनी तैनात की गई है.
अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं. राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 15,889 मामले इतवार को आए थे जबकि 57 लोगों की मौत हो गई.
ZEE SALAAM LIVE TV