Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam837397
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंससुर की एक जिद से रातों-रात करोड़पति बन गई संगीता, ढाई करोड़ रुपये से करेगी ये काम

ससुर की एक जिद से रातों-रात करोड़पति बन गई संगीता, ढाई करोड़ रुपये से करेगी ये काम

दरअसल लोहड़ी के मौके पर महिला अपने ससुर के शॉपिंग कर रही थी तो उसके ससुर ने उसे लॉटरी टिकट खरीदे की सलाह दी थी. संगीता दुबे खुद यह टिकट नहीं खरीदना चाहती थीं.

ससुर की एक जिद से रातों-रात करोड़पति बन गई संगीता, ढाई करोड़ रुपये से करेगी ये काम

नई दिल्ली: सही कहते हैं कि देने वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता. पश्चिम बंगाल की रहने वाली संगीता दुबे रातों-रात करोड़पति बन गई. दरअसल संगीता दुबे की पंजाब में ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है. हैरानी की बात है कि इस महिला ने कभी पंजाब देखा तक नहीं है. बस अपने ससुर की जिद पर उन्होंने यह लॉटरी टिकट खरीदी थी.

यह भी पढ़ें: शौक के चलते यह शख्स बन गया ब्लैक एलियन, PHOTOS देखकर रह जाएंगे हैरान

संगीता के मुताबिक लोहड़ी के मौके पर वो अपने ससुर के साथ शॉपिंग कर रही थी तो उसके ससुर ने उसे लॉटरी टिकट खरीदने की सलाह दी थी. संगीता दुबे खुद यह टिकट नहीं खरीदना चाहती थीं लेकिन जब पंजाब लॉटरी विभाग की तरफ से न्यू ईयर लोहड़ी बंपर 2021 के नतीजे सामने आए तो संगीता दुबे और उनका पूरा परिवार हैरान था, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

ससुर को कराएंगी चार धाम यात्रा
ज़ी मीडिया से बातचीत में संगीता दुबे ने बताया कि वो एक हाउस वाइफ है और बच्चों को ड्राइंग सिखाती हैं. उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ रुपये उनके लिए बहुत मायने रखते हैं, इन ढाई करोड़ रुपये से सबसे पहले वह अपनी बेटी की शादी करवाएंगी. उसके बाद एक बुटीक खोलेंगी और ससुर को चार धाम की यात्रा करवाएंगी. 

यह भी पढ़ें: WWE में धमाल मचाने के लिए तैयार है हिंदुस्तान का आरिफ खान! द ग्रेट खली ने दिया नया नाम

कभी नहीं देखा पंजाब
संगीता ने कहा जब वह लॉटरी की टिकट लेने लगी तब उनके पास पंजाब के साथ अन्य राज्यों के भी ऑप्शन थे लेकिन उन्होंने पंजाब की लॉटरी टिकट को चुना. उन्होंने बताया कि इससे पहले वो पंजाब और चंडीगढ़ में कभी नहीं आई लेकिन अब पंजाब के साथ उनका गहरा रिश्ता जुड़ गया.

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं अहमदुल्ला शाह, जिनके नाम पर रखा जा सकता है अयोध्या मस्जिद का नाम

पंजाब लॉटरी विभाग के अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि न्यू ईयर लाटरी बंपर 2021 के लिए हमने आठ लाख टिकट बनवाई थीं. जिसमें 544000 से ज्यादा लोगों ने टिकट खरीदी. इस बार एक बंपर को पंजाब तक सीमित नहीं रखा गया बल्कि वेस्ट बंगाल सिक्किम और अन्य राज्यों में यह लॉटरी बंपर जारी किया गया. उन्होंने बताया कि 2 करोड़ वाले 2 विजेता है. एक जीरकपुर के रहने वाले हैं दूसरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली संगीता दुबे है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news