)
Pakistan News: पाकिस्तान ने दो मुस्लिम देश उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान के के साथ मिलकर एक बड़ी डील कर ली है. इस डील को (UAP) डील बोला जा रहा है. यानी उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान रेल परियोजना. अगर यह डील सफल होती है, तो पाकिस्तान के लिए कुछ हदतक आर्थित स्थिरता मिलेगा. तीनों मुस्लिम मुल्क के बीच हुए इस डील की जानकारी पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने दी है.
अफगानिस्तान के राजधानी काबुल में उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और तालिबान के नेताओं के बीच मीटिंग हुई, इस दौरान तीनों मु्स्लिम मुल्कों को रेल मार्ग से जोड़ने वाली डील पर सहमति बनी. इस परियोजना के तहत उज्बेकिस्ता के नैबाबाद से अफगानिस्तान होते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के खारलाची तक एक रेल मार्ग बनाई जाएगी. इस मार्ग से तीनों देशों के बीच व्यापार करना आसान होगा. इससे उनकी आर्थिक तरक्की भी होगी.
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस परियोजना पर सहमति बनने की जानकारी दी. उन्होंने तीनों मुस्लिम मुल्कों के नागरिकों को इस डील के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस डील के तहत तीनों मुल्कों के बीच कनेक्टिविटी अच्छी होगी.
गौरतलब है कि हाल के कुछ महीनों के दरमियान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में करवाहट आ गई थी. पाकिस्तान का कहना था कि पाक विरोधी आंतवादी उनके मुल्कों के खिलाफ साजिश रचने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करते हैं.
वहीं, अफगानिस्तान इस बात से इंकार करता है. बात इतनी बिगड़ गई थी कि पाकिस्तान ने आंतवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करते हुए अफागिस्तान के अंदर हवाई हमला कर दिया था. इस हमले के बाद तालिबान ने भी अपने लड़ाकों को पाकिस्तानी सीमा के पास भारी-भरकम हथियारों से साथ भेज दिया था. दोनों मुल्कों के बीच हल्की झड़प भी हुई थी. हालांकि इस रेल परियोजना समझौते के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते अच्छे हो गए हैं.