Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2728215
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंआतंकवादियों को पनाह दे रहा पाकिस्तान, Pahalgam Attack के बाद मौलाना का बड़ा इल्जाम

आतंकवादियों को पनाह दे रहा पाकिस्तान, Pahalgam Attack के बाद मौलाना का बड़ा इल्जाम

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही हैं. इसी कड़ी में देश के दो प्रमुख मौलानाओं ने कड़ी निंदा की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

आतंकवादियों को पनाह दे रहा पाकिस्तान, Pahalgam Attack के बाद मौलाना का बड़ा इल्जाम

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 23 अप्रैल को आतंकवादियों ने कायराना हमला किया था, इस हमले में 28 टूरिस्ट की मौत हो गई. जबकि कई जख्मी हुए हैं. इस हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही हैं. इसी कड़ी में देश के दो प्रमुख मौलानाओं ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने पाकिस्तान पर सीधे तौर पर ISIS, लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों को पनाह देने और उनका समर्थन करने का इल्जाम लगाया है. 

यह घातक हमला मंगलवार को पहलगाम के पास बैसरन घाटी में हुआ, जहां कथित तौर पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादी घने जंगलों से निकले और पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की. इस घटना को इस क्षेत्र में हाल की सबसे भयावह घटनाओं में से एक बताया गया है.

मौलाना ने पाकिस्तान पर बोला हमला
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे इस्लाम और मानवता दोनों के खिलाफ एक साजिश बताया. उन्होंने कहा कि सैलानियों से उनका नाम पूछना और फिर उन्हें निशाना बनाना पूरी तरह से इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है. उन्होंने जोर देकर कहा, "कोई भी धर्म ऐसी हिंसा की इजाजत नहीं देता. इस्लाम को बदनाम करने के लिए हमला किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ- मौलाना
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा जैसे समूहों का इस्लाम की सच्ची शिक्षाओं से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान पर इन समूहों का मुख्य संरक्षक होने का इल्जाम लगाया, जो उन्हें आश्रय और सहायता प्रदान करता है. उन्होंने कहा, "आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका जगजाहिर है. यह स्पष्ट है कि इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है." 

UN में भारत उठाए ये मामला- मौलाना शहाबुद्दीन
उन्होंने भारत सरकार से गुजारिश की है कि वह पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाने के लिए इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाए. उन्होंने कहा, "हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों को पाकिस्तान संरक्षण देता है और लश्कर जैसे संगठन पाकिस्तान की धरती से खुलेआम काम करते हैं. यह हमला भारत को अस्थिर करने और उसके लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है." 

पाकिस्तान पर फहराया जाएगा तिरंगा- मौलाना
उन्होंने मजहब के आधार पर व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए विशेष रूप से हमले की निंदा की और इसे न सिर्फ मानवता बल्कि इस्लाम के सार पर भी हमला बताया. उन्होंने कहा, "भारतीय मुसलमान इस घटना से बहुत आहत हैं और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं." उन्होंने भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी मजहब के नाम पर इस तरह के जघन्य कृत्य को फिर से करने की हिम्मत न करे. उन्होंने कहा, "एक दिन, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी तिरंगा लहराएगा."

खालिद रशीद फरंगी ने हमले की निंदा की 
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रमुख मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी हमले की निंदा की और जोर देकर कहा कि किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा, "हम पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. आज हमारे मदरसे में शाहीन अकादमी के छात्रों और शिक्षकों ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दुआ की." उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और जम्मू-कश्मीर के लोगों से शांति बनाए रखने की गुजारिश की.

इस घटना को मजहब से न जोड़ा जाए- मौलाना फिरंगी
उन्होंने कहा, "हम सभी से अपील करते हैं कि इस घटना को किसी भी मजहब या समुदाय से न जोड़ें. एक आतंकवादी बस एक आतंकवादी होता है और उसे कभी भी किसी भी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. हमने 2006 में आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी किया था और इस लड़ाई में देश के साथ खड़े हैं."

TAGS

Trending news