Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2743429
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMunir Ahmad News: बचपन में ही पाकिस्तानी लड़की मीनल से तय हो गई थी CRPF जवान की शादी

Munir Ahmad News: बचपन में ही पाकिस्तानी लड़की मीनल से तय हो गई थी CRPF जवान की शादी

Who is CRPF Jawan Munir Ahmed: CRPF जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला मीनल खान से शादी छिपाने और वीज़ा खत्म होने के बाद भारत में रुकवाने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. जानिए कौन हैं मुनीर अहमद, उनका मीनल से क्या रिश्ता है और पूरा विवाद कैसे सामने आया....

CRPF Jawan Munir Ahmed And Meenal Khan
CRPF Jawan Munir Ahmed And Meenal Khan

CRPF Jawan Munir Ahmed News: CRPF के जवान मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी को छिपाने और उसके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसे भारत में रहने की इजाजत देने के इल्जाम में CRPF ने अपने जवान को बर्खास्त कर दिया है. CRPF के मुताबिक, अहमद ने सेवा नियमों का उल्लंघन किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा किया. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मनीर अहमद कौन हैं और उनका अपनी बीवी मीनल खान से क्या रिश्ता है और उनकी शादी कब हुई थी. आइए जानते हैं.

कौन हैं मुनीर अहमद? (Who is Munir Ahmed)
मुनीर अहमद जम्मू के घरोटा के रहने वाले हैं और वह अप्रैल 2017 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे. उन्होंने 24 मई 2023 को वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी नागरिक मीनल खान से शादी की. मीनल 28 फरवरी को अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत में शॉर्ट-टर्म वीजा पर दाखिल हुई थी, जिसकी अवधि 22 मार्च को समाप्त हो गई थी. 

क्यों किया गया है नौकरी से बर्खास्त
CRPF का कहना है कि अहमद ने अपने सीनियर्स को शादी या अपनी बीवी के ज्यादा वक्त तक रहने के बारे में सूचित नहीं किया, जबकि सेवा नियमों के तहत ऐसा करना ज़रूरी है. हालांकि, अहमद इन दावों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने दिसंबर 2022 में बल को पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने के अपने इरादे के बारे में सूचित किया और शादी से लगभग एक महीने पहले 30 अप्रैल 2023 को सीआरपीएफ मुख्यालय से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद ही शादी की. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने शादी के प्रमाण पत्र, तस्वीरें और परिवार के सदस्यों के हलफनामे सहित सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा किए. 

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे हुआ मामले का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई थी. हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया था. इसी दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक को भी भारत से निकाला जा रहा था लेकिन जब यह मामला जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट पहुंचा, तो अदालत ने 29 अप्रैल को दखल दिया. कोर्ट ने कहा कि इस पाकिस्तानी नागरिक को अभी 10 दिन तक भारत में रहने की इजाजत दी जाए, ताकि मामले की पूरी जांच हो सके और पूरी स्थिति साफ हो जाए.

CRPF के जवान मुनीर अहमद के रिश्ते में क्या लगती है उनकी बीवी मीनल
दरअसल मुनीर अहमद की बीवी उनके मामा की बेटी है. यानी वो उनकी मां के भाई की बेटी है. बंटवारे के दौरान दोनों परिवार बंट गए और मीनल का परिवार पाकिस्तान चला गया और मनीर अहमद का परिवार जम्मू में ही रह गया. मीनल और मुनीर की शादी घरवालों ने बचपन में ही तय कर दी थी. मीनल पाकिस्तान के सियालकोट की रहने वाली है.

मुनीर ने क्या कहा?
मुनीर अहमद ने बताया, "मेरी शादी 24 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए हुई थी. वो मेरे चचेरे मामू की बेटी है। वो पाकिस्तान के सियालकोट में रहते हैं. बंटवारे के दौरान दोनों परिवार बंट गए और वो पाकिस्तान चले गए. हमारे परिवार के बुजुर्गों ने रिश्ता तय कर दिया."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news