इसके अलावा ज़फर इस्लाम ने इसलिए भी भाजपा के लिए खास हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में भाजपा की हुकूमत वापस लाने और कांग्रेस हुकूमत का तख्ता पलटने में इन्होंने ही अहम किरदार अदा किया था.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले ज़िमनी इंतेखाबात के लिए भाजपा ने सैयद जफर इस्लाम (Syed Zafar Islam) को अपना उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी के साबिक लीडर अमर सिंह के इंतेकाल के बाद खाली हुई राज्यसभा की इस सीट पर 11 सितंबर को ज़िमनी इंतेखाबात होने हैं.
ज़फ़र इस्लाम की उम्मीदवारी इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक भारतीय जनता पार्टी की तारीख में छह ही मुस्लिम एमपी हुए हैं- मुख्तार अब्बास नक़वी, शहनवाज़ हुसैन, आरिफ बेग, एमजे अकबर, नज़मा हेपतुल्ला और सिकंदर बख्त (राज्यसभा). सैय्यद ज़फ़र इस्लाम 7वें मुस्लिम एमपी होंगे.
इसके अलावा ज़फर इस्लाम ने इसलिए भी भाजपा के लिए खास हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में भाजपा की हुकूमत वापस लाने और कांग्रेस हुकूमत का तख्ता पलटने में इन्होंने ही अहम किरदार अदा किया था. ज़फर इस्लाम ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहले से ही जानते थे. सिंधिया जब दिल्ली रहते थे तो इन दोनों के दरमियान अक्सर मुलाकात होती रहती थी.
ज़फर इस्लाम सियासत में आने से पहले ज़फर एक गैरमुल्की बैंक के लिए काम करते थे और लाखों रुपये की तंख्वाह पाते थे. मोदी के सियासी फैसलों से मुतास्सिर होकर जफर इस्लाम ने बीजेपी से अपनी सियासी पारी की शुरुआत की. माना जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी से जफर इस्लाम के अच्छे ताल्लुकात हैं. शायद यही वजह है कि बेहद शालीन शख्सियत के मालिक जफर इस्लाम को बीजेपी हाईकमान ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी.
Zee Salaam LIVE TV