)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिल्ली और मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. इन दोनों शहरों में आयोजित होने वाली वर्ल्ड कप के बाकी मैचों के दौरान आतिशबाजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. दरअसल ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में हो रहा है.
मुंबई 2 नवंबर (भारत बनाम श्रीलंका), 7 नवंबर (ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान) और 15 नवंबर को सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा. जबकि दिल्ली बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अपने आखिरी लीग मैच की मेजबानी 6 नवंबर को करेगा.
BCCI सचिव जय शाह ने आज यानी 1 नवंबर को एक बयान जारी कर कहा, "BCCI पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है. मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से ICC के सामने उठाया और मुंबई में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है. बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने प्रशंसकों और हितधारकों के हितों को हमेशा सबसे आगे रखेगा.”
इस बयान में यह भी कहा गया है, "BCCI मुंबई और नई दिल्ली दोनों में वायु गुणवत्ता को लेकर तत्काल चिंता को एक्सेप्ट करता है, जबकि हम क्रिकेट के उत्सव के अनुरूप आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की कोशिश करते हैं, हम अपने सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं."
दिल्ली औ मुंबई की आवो-हवा बदल गई है. दोनों राज्यों में दिवाली दस्तक देने से पहले हवा में प्रदूषण बढ़ने लगे हैं और आसमान में स्मॉग के चादर बिछ गए हैं. दोनों राज्यों में दिवाली से पहले दम घुटने लगा है. आज यानी 1 नवंबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद ही खराब हो गई है. यहांल वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 रहा, जो बेहद ही खराब है.
Zee Salaam