)
Shehla Rashid on PM Modi: JNU स्टूडेंट यूनियन की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट शेहला रशीद ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. इसके साथ ही पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की हैं. शेहला ने कश्मीर की ताजा हालात पर अपनी राय रखी हैं. उन्होंने कहा, "कश्मीर गाजा नहीं है."
इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कश्मीर में बदलाव के लिए मैं इसका क्रेडिट पीएम मोदी को देना चाहूंगी, जिन्होंने ऐसी राजनीतिक दिशा तय की, जो रक्तहीन थी." शेहला रशीद से पत्थरबाजों को लेकर एक सवाल किया गया था. सवाल उनसे पूछा गया कि पहले के वक्त में आपकी सहानुभूति पत्थरबाजों के साथ रही है? इस पर उन्होंने कहा, "हां ऐसा 2010 में था, लेकिन आज जब मैं बदली हुई हालात को देखती हूं तो मैं आज की हालात के लिए बहुत अधिक आभारी हूं."
आगे उन्होंने कहा, "कश्मीर गाजा नहीं है, यह बात बिल्कुल साफ हो गई है. क्योंकि कश्मीर सिर्फ विरोध-प्रदर्शनों में शामिल था और आप उग्रवाद, घुसपैठ की छिटपुट घटनाओं को जानते हैं. बदले हुए हालात के लिए मैं मौजूदा सरकार, खासकर पीएम को श्रेय देना चाहूंगीं. इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को भी, जिन्होंने इसके लिए एक ऐसी राजनीतिक दिशा सुनिश्चित की है, जिसे रक्तहीन कहना चाहिए."
शेहला रशीद पीएम मोदी और बीजेपी की घोर अलोचक रही हैं. मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ कई बार बयान दिया है. जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया तो शेहला ने पीएम मोदी के खिलाफ जोरदार हमला बोला था, लेकिन वक्त से साथ उनमें वैचारिक बदलाव दिखने लगा है. शेहला इनदिनों पीएम मोदी और उनके कार्यप्रणाली की तारीफ करते थकती नहीं हैं. उन्होंने 15 अगस्त के मौके पर ट्विट कर लिखा था, "कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं."
Zee Salaam Live TV