Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1030362

क्यों डूबा था टाइटैनिक जहाज; IIT Delhi के वैज्ञानिक बताएंगे वजह

आईआईटी दिल्ली एक साइंस टेक स्पिन सेमिनार करने जा रहा है, जिसमें छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया जाएगा कि टाइटैनिक क्यों डूबा? फायरमैन आग के गोले में कैसे चलते हैं. प्रकृति से कोई क्या सीख सकता है?

 

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

दिल्लीः टाइटैनिक क्यों डूबा? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब और जानकारी दुनिया के लोग आज भी जानना चाहते हैं. खास तौर पर स्कूली छात्रों में ऐसे प्रश्नों को लेकर खास जिज्ञासा होती है. छात्रों की इस जिज्ञासा को अब आईआईटी दिल्ली दूर करने जा रहा है. आईआईटी दिल्ली देश के स्कूली छात्रों को बताएगा कि टाइटेनिक जैसे बड़े जहाज के डूबने के पीछे क्या वैज्ञानिक कारण थे. स्कूली छात्रों के इसी तरह के कई और सवालों को समझाने के लिए आईआईटी दिल्ली एक साइंस टेक स्पिन सेमिनार करने जा रहा है. आईआईटी दिल्ली के मुताबिक इस दौरान छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया जाएगा कि टाइटैनिक क्यों डूबा? फायरमैन आग के गोले में कैसे चलते हैं. प्रकृति से कोई क्या सीख सकता है? वायुमंडल में पुन प्रवेश पर एक अंतरिक्ष यान 3000 एफ तापमान को कैसे संभालता है?

यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम होगा प्रोग्राम 
आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक प्रयोगशाला प्रदर्शनों के साथ मटिरियल एंड मैटर शीर्षक के जरिए तीसरा सांइस टेक स्पिन व्याख्यान देते हुए स्कूली छात्रों को ऐसे कई सवालों के जवाब समझाएंगे. रसायन विज्ञान विभाग से प्रोफेसर अशोक के गांगुली और सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग से प्रो. राजेश प्रसाद 20 नवंबर, 2021 को सुबह 10 बजे (आईएसटी) पर अपना व्यख्यान देंगे. संस्थान व्याख्यान को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम करेगा. प्रो. गांगुली की बात ’प्रकृति में भविष्य के लिए सामग्री’ शीर्षक पर मरकूज होगी. वह यह बताएंगें कि हम कुदरत से क्या सीख सकते हैं, जैसे कि फायरफ्लाइज, तितलियां, शार्क, पत्ते. कोशिकाओं के अंदरूनी हिस्सों की इमेजिंग, बैक्टीरिया से सतहों की हिफाजत करना, और अत्यधिक तापमान से निपटने के लिए अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकियां.

कैसे लें इस प्रोग्राम में हिस्सा 
यह सांइस टेक स्पिन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूली छात्रों के लिए आईआईटी दिल्ली द्वारा एक अकादमिक आउटरीच पहल है. संस्थान व्याख्यान में भाग लेने वाले अपने संबंधित स्कूलों द्वारा नामांकित सभी पंजीकृत छात्रों को ई-प्रमाण पत्र देगा. आईआईटी दिल्ली इन छात्रों को ’ओपन हाउस’ भी आमंत्रित करेगा, जो एक वार्षिक बौद्धिक उत्सव है. यह स्कूली छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुछ प्रमुख शोधकर्ताओं से जुड़ने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है. साइंसटेक स्पिन के लिए अपने छात्रों को नामांकित करने के इच्छुक स्कूल एसोसिएट डीन, अकादमिक आउटरीच और नई पहल, आईआईटी दिल्ली के माध्यम से आईआईटी दिल्ली तक पहुंच सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news