Delhi Namaz Viral News: आठ मार्च को दोपहर करीब दो बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जुमे की नमाज अदा कर रहे लोगों को पुलिस ने धक्का दिया था और उनको लात मारा था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
Trending Photos
)
Delhi Namaz Viral News: देश की राजधानी दिल्ली की एक कोर्ट ने उत्तरी दिल्ली में एक सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को धक्का देने और लात मारने वाले एक सब-इंस्पेक्टर को तलब करने और उस पर मुकदमा चलाने की गुजारिश करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, आठ मार्च को दोपहर करीब दो बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जुमे की नमाज अदा कर रहे लोगों को पुलिस ने धक्का दिया था और उनको लात मारा मारते हुए दिखाई दे रहा था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था.
जज ने क्या कहा?
एक याचिका पर सुनावाई करते हुए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मनोज कौशल ने कहा, ‘‘दलीलें सुन ली गई हैं. संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से एक मई को कार्रवाई रिपोर्ट मांगी जाए.’’
मुकदमा दर्ज करने की गुजारिश
वहीं, वकील फराज खान ने अपनी शिकायत में कहा कि मुल्जिमों के इस ‘‘बेतुके कृत्य’’ ने लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के अलावा समाज में सद्भाव और शांति को बिगाड़ने का काम किया. याचिका में कोर्ट से मुल्जिम को तलब करने, उस पर मुकदमा चलाने और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश देने की गुजारिश की गई है. पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था.