Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1036927

ससुराल वालों के मोटी कहने से परेशान थी महिला; शादी के दस माह बाद कर ली खुदकुशी

मायके वालों ने ससुरालवालों पर महिला को मोटा कहकर परेशान करने और उसे बच्चा ने होने का ताना दे रहे थे, जिससे उसने इतना गंभीर कदम उठा लिया. हालांकि पुलिस ने कहा है कि सुसाइड नोट में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है. 

 

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

पलक्कड़ः केरल के पलक्कड़ में एक औरत ने शादी के 10 महीने बाद अपने ससुराल में मुबैयना तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. महिला की मां और भाई ने इतवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उसका (महिला) पति और ससुराल के लोग महिला को मोटी होने की वजह से परेशान करते थे और गर्भवती नहीं होने का ताना मारते थे. महिला की मां ने कहा कि उनकी बेटी को यह ताना दिया जा रहा था कि वह मोटी है, इसलिए गर्भवती नहीं हो सकती. इस वजह से वह हमेशा वजन कम करने के तरीके आजमाती रहती थी.

लाश को एम्बुलेंस में रखकर भेज दिया लड़की के मायका  
महिला के भाई ने दावा किया कि उनकी बहन के शरीर के बारे में टिप्पणी (बॉडी शेमिंग) कर उन्हें बुरा महसूस कराया जा रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. पीड़िता की मां का इल्जाम है कि शव को एम्बुलेंस में रखकर ससुराल से उनके पास भेज दिया गया और यहां तक कि उनकी बेटी का पति तक साथ में नहीं आया. इसी बीच पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं. यह घटना 25 नवंबर को रात में हुई.

पुलिस कर रही मामले की तफतीश 
मनकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू की गई है और पोस्टमॉर्टम किया गया है और ऐसा पाया गया कि यह आत्महत्या का मामला है. अधिकारी ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने यह भयानक कदम उठाने के पीछे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. अधिकारी ने बताया कि ससुरालवालों ने इल्जामों से इनकार किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news