बाराबंकी: कोरोना महामारी के बीच बाराबंकी में एक मां ने 5 बच्चों को जन्म दिया है. बच्चों के सीएचसी में जन्म लेने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया. बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां हैं.
बाराबंकी ज़िला के सूरतगंज इलाके के गाँव कुतलूपुर निवासी कुन्दन गौतम ने बताया कि उनकी एहलिया अनीता गौतम ने आज मकामी सीएचसी में पांच बच्चों को जन्म दिया. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों बच्चों के वक्त से पहले पैदा होने की वजह से उनको ज़रूरी इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है. बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं. बच्चों के वालिद का कहना है कि वो बहुत खुश हैं.
जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर इंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि बच्चों ने सूरतगंज सीएचसी में जन्म लिया. इन बच्चों में एक की हालत नाजुक है जबकि चार बच्चे सेहतमंद हैं. डॉक्टर ने बताया कि खातून की नॉर्मल डिलिवरी हुई है. बच्चों का जन्म 35 से 36 हफ्तों के बीच में हुआ है. वक्त से पहले पैदा होने की वजह से बच्चों के सभी अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इस वजह से बच्चों का ज़रुरी इलाज किया जा रहा है.
Zee Salaam Live TV