)
नई दिल्ली : हिंदुस्तान में कोरोना वायरस की तादाद में इजाफा होता जा रहा है.जिसके बाद कम्युनिटी का शक ज़ाहिर किया जा रहा था हालांकि WHO ने ऑफिशयली तौर पर रिपोर्ट में ग़लती पर सहमति जताई है.जिसे ठीक कर लिया गया है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (world health organization) ने अब साफ कर दिया है कि हिंदुस्तान में कम्युनिटी ट्रांसमिशन (community transmissions) का खतरा नहीं है. हालांकि हिंदुस्तान में क्लस्टर ऑफ केस बढ़े हैं.
Fact Check:
World Health Organisation (@WHO) ) today officially accepted that it committed mistake when its #COVID19 'Situation Report' for April 9 showed India to be in stage of 'Community Transmission' of pandemic.#IndiaFightsCorona— Prasar Bharati News Services (@PBNS_India) April 10, 2020
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेश की रिपोर्ट पर मरकज़ी हुकूमत ने भी मुखालिफ़त दर्ज की थी जिसके बाद WHO की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि भारत में कुछ इलाकों में कोरोना से मुतास्सिरीन मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है, जिसे क्लस्टर ऑफ केस कहा जाता है. रिपोर्ट में गलती से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का जिक्र किया गया , जिससे हिंदुस्तान में कोरोना को लेकर डर देखा गया. कम्युनिटी ट्रांसमिशन उस हालात को कहा जाता है, जब कोरोना के मामले बढ़ते चले जाएं.
बता दें कि कोरोना वायरस से मुल्कभर में 16 लाख से ज़्यादा लोग मुतास्सिरीन हैं और 95,000 से ज़्यादा जानें जा चुकी हैं. हिंदुस्तान में अब तक 6 हज़ार से ज्यादा मामलों की तस्दीक हो चुकी है, जिनमें से 199 की मौत हो चुकी है.
Watch Zee Salaam Live TV