वेब्ले एंड स्कॉट कंपनी हरदोई ज़िले के संडीला में अपनी यूनिट लगाएगी जोकि लखनऊ से करीब 30KM के फासले पर मौजूद है.
Trending Photos
)
हरदोई: दोनों आलमी जंगों के दौरान अपने दोस्त मुल्कों को हथियार मुहैया कराने वाली कंपनी वेब्ले एंड स्कॉट (Webley & Scott) अब उत्तर प्रदेश के हरदोई में अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जे रही है. हिंदुस्तानी बर्रेसगीर (उपमहाद्वीप) में इस कंपनी का यह पहला मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगा.
वेब्ले एंड स्कॉट कंपनी हरदोई ज़िले के संडीला में अपनी यूनिट लगाएगी जोकि लखनऊ से करीब 30KM के फासले पर मौजूद है. कंपनी अपने संडीला यूनिट में शुरुआत में .32 रिवॉल्वर का प्रॉडक्शन करेगी, बाद में गोला-बारूद, शॉटगन और एयरगन का प्रॉडक्शन भी शुरू होगा.
हैंडगन बनाने के लिए मशहूर इस कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए लखनऊ में मौजूद सियाल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड (Sial Manufacturers Pvt Ltd) के साथ करार किया है.
कंपनी के मुताबिक उसने हिंदुस्तानी बाज़ार को ध्यान में रखते हुए यह इन्वेस्टमेंट करने का फैसला लिया है. कंपनी की हिंदुस्तान में बनी .32 रिवॉल्वर की कीमत 1.6 लाख रुपए, .32 ऑटो पिस्टर की कीमत 2.5 से 3 लाख, टॉमहॉक स्प्रिंग पॉवर्ड एयर राइफल की कीमत 10 से 15 हजार और पंप एक्शन शॉटगन की कीमत 50 से 60 हजार रुपए होगी.
Zee Salaam LIVE TV