Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2860611
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइजरायल पर हुआ हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने कहा गाजा पर अटैक रोको वरना...

इजरायल पर हुआ हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने कहा गाजा पर अटैक रोको वरना...

Yemen Houthi News: यमन के हूतियों ने इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल दाग कर लाखों इजरायलियों को बंकर में छिपने पर मजबूर कर दिया. इस हमले के बाद हूती ग्रुप के प्रवक्ता ने बयान जारी किया और हमले की जिम्मेदारी ली. इसके साथ ही इजरायल को चेतावनी दी है कि जब तक गाजा में इजरायली हमले जारी रहेंगे, तब तक इजरायल के खिलाफ हूतियों का अभियान चलता रहेगा. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

इजरायल पर हुआ हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने कहा गाजा पर अटैक रोको वरना...

Yemen Houthi News: यमन के हूती सैन्य ग्रुप ने इजरायल पर एक बार फिर हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. इज़राइली सेना ने दावा किया है कि मंगलवार की शाम हूती ग्रुप की ओर से इजरायल को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया.  इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि खतरे को समय रहते काबू कर लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. वहीं, हूती सैन्य ग्रुप के प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनके जरिए इजरायल पर दागी गई मिसाइल ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. 

तेल अवीव और यरूशलम में बजे सायरन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की शाम हूती ग्रुप की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद IDF ने अलर्ट जारी किया. लगभग चार मिनट के अंदर तेल अवीव और पश्चिमी यरूशलम समेत इज़राइल के कई बड़े हिस्सों में सायरन बजने लगे. इस हमले की वजह से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान या बंकर में जाना पड़ा. वहीं, मौके की गंभीरता को देखते हुए तेल अवीव के पास बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया. उड़ानों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई. 

हूती विद्रोहियों ने ली ज़िम्मेदारी
यमन के हूती सैन्य ग्रुप ने इजरायल पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हूती सैन्य ग्रुप के प्रवक्ता याह्या सरिया ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. उन्होंने दावा किया कि हमला पूरी तरह सफल रहा और हज़ारों इज़राइली लोगों को सुरक्षित जगहों की तलाश में भागना पड़ा. 

Add Zee News as a Preferred Source

फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में किया गया हमला
हूती प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि यह कार्रवाई ग़ाज़ा पर इज़राइल के जरिए किए जा रहे हमलों के जवाब में थी. हूती सैन्य ग्रुप का कहना है कि जब तक ग़ाज़ा पर नाकाबंदी और हमले बंद नहीं होंगे, तबतक इजरायल के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news