Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam665066
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP हुकूमत का बड़ा फैसला: 15 जिलों के कुछ इलाके पूरी तरह किए सील

UP हुकूमत का बड़ा फैसला: 15 जिलों के कुछ इलाके पूरी तरह किए सील

 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते वायरस को देखते हुए उत्तर प्रदेश हुकूमत ने 15 जिलों के हॉट स्पॉट्स को सील करने का फैसला लिया है.

फाइल फोटो...
फाइल फोटो...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते वायरस को देखते हुए उत्तर प्रदेश हुकूमत ने 15 जिलों के हॉट स्पॉट्स को सील करने का फैसला लिया है. हुक्म जारी करते हुए चीफ सैक्रेटरी आरके तिवारी ने बताया कि इन जिलों के कुछ खास इलाकों को, जहां कोरोना और जमातियों के पहुंचने के ज्यादा मामले सामने आए हैं, उन्हें सील किया जाएगा और इस दौरान आम लोगों की आमदो रफ्त पूरी तरह मुअत्तल रहेगी. सिर्फ पुलिस और मेडिकल मेहकमा के मुलाज़िम के मूवमेंट की इजाज़त होगी. ज़रूरी सामान की होम डिलिवरी इंतेज़ामिया के ज़रिए करवाई जाएगी. चीफ सैक्रेटरी ने कहा कि इन इलाकों में 100 फीसद होम डिलीवरी यकीनी की जाएगी.

सील होने वाले ज़िले
योगी हुकूमत के ज़रिए सील किए गए ज़िलों में लखनऊ, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, आगरा, गाजियाबाद, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, महराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर, बस्ती, फिरोजाबाद और कानपुर के कोरोना मुतास्सिर इलाकों को पूरी तरह सील किया जाएगा. इससे मुतअल्लिक उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बताया कि जहां भी 6 से ज्यादा कोरोना के मरीज़ मिले हैं, उन्हें सील किया जा रहा है.

इज़ाफी चीफ सैक्रेटरी गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब तक रियासत में 343 मरीजों में कोरोना वायरस की तस्दीक हुई है. 15 जिलों के हॉट स्पॉट इलाकों को सील किया जाएगा, यहां किसी भी शख्स का आना जाना पूरी तरह बंद होगा. इस दौरान पुलिस और मेहकमा सेहत का रोल अहम होगा. उन्होंने यकील दिलाया कि इन हॉट स्पॉट वाले इलाकों में अगर कोरोना वायरस कंट्रोल कर लिया गया, तो तादाद में कमी आएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news