)
लखनऊ: यूपी बोर्ड 2020 के इम्तिहानात के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार 10वीं के इम्तिहानात में 83.31% तलबा पास हुए हैं. इस बार हाईस्कूल में लड़कों का रिज़ल्ट 79.88% और लड़कियों का रिज़ल्ट 87.29% रहा है. वहीं, 12वीं में कुल 74.63% तलबा पास हुए हैं. इंटरमीडिएट में लड़कियों का पास फीसद 81.96% और लड़कों का 68.88% रहा है.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वज़ीरे तालीम डॉ. दिनेश शर्मा ने बोर्ड इम्तिहानात के नतीजे ऐलान करते हुए बताया कि इस बार योगी हुकूमत टॉपर्स को 1 लाख रुपए और लैपटॉप देगी. साथ ही हुकूमत टॉपर्स के नाम पर उनके गांव और मोहल्ले में पक्की सड़क की तामीर कराएगी.
हाईस्कूल के इम्तिहानात में बड़ौत, बागपत की प्रिया जैन ने 96.67% नंबरों के साथ सूबे में टॉप किया है. बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 95.83% के साथ दूसरी मकाम पर रहे हैं. बाराबंकी के ही योगेश प्रताप सिंह 95.33% के साथ तीसरे मकाम पर रहे.
इंटरमीडिएट की बात करें ते बागपत के अनुराग मलिक ने 97% नंबरों के साथ यूपी टॉप किया है. प्रयागराज के प्रांजल सिंह 96% नंबरों के साथ दूसरे मकाम पर रहे. औरैया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80% के साथ तीसरे मकाम पर रहे.
Zee Salaam Live TV