)
मुंगेली: छत्तसीसगढ़ के मुंगेली जिले में शराब के लिए पैसे न देने पर एक बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी मार दी. इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बीच-बचाव करने आई बहन शदीद चोट पहुंची. उसे ज़ख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. वारदात से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया. मामले की इत्तेला पर पहुंची पुलिस ने मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया.
दिल दहला देने वाली यह वारदात रामगोपाल तिवारी वार्ड की है. पुलिस के मुताबिक जुमेरात सुबह करीब 10 बजे मुल्ज़िम अनिल यादव खून से लथपथ धारदार टंगिया लेकर मोहल्ले में लहरा रहा था. यह देख मोहल्ला वासियों के होश उड़ गए. इत्तेला पर एसडीओपी तेजराम पटेल और टीआई कविता धुर्वे जब जायवारदात पर पहुंची तो पाया की मुल्ज़िम की मां सुनीता यादव का सिर धड़ से अलग था. वहीं उसकी बहन मधु यादव शदीद तौर पर ज़ख्मी पड़ी थी. ज़ख्मी हालत में पुलिस ने उसे नज़दीकी अस्पताल में दाखिल कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
मुंगेली के एडिशनल एसपी कमलेश्वर चंदेल ने बताया कि मुल्ज़िम अनिल यादव बेरोजगारी की ज़िंदगी काट रहा था. घर वालों के बार-बार कहने के बावजूद न तो कुछ कमाता था और न ही कुछ काम करता था. घर वालों के ताने से आग बबूला होकर जुमेरात को वह होश खो बैठा और मां व बहन पर धारदार हथियार टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Zee Salaam Live TV