Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2171313
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंयूट्यूबर एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट से मिली बेल, मारपीट से जुड़ा है मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट से मिली बेल, मारपीट से जुड़ा है मामला

 Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट से मारपीट करने के मामले में जमानत मिल गई है. इससे पहले पुलिस इस मामले को लेकर नोटिस जारी किया था. 

 

यूट्यूबर एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट से मिली बेल, मारपीट से जुड़ा है मामला

 Elvish Yadav: मशहूर यू-ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को एक दूसरे यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न से जुड़े मारपीट मामले में शनिवार को गुरुग्राम की एक कोर्ट ने जमानत दे दी. यूपी पुलिस एल्विश यादव को गुरुग्राम अदालत ले कर आई, जहां गुरुग्राम पुलिस ने उसे क्सटडी में ले लिया. इसके बाद यादव को मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार की कोर्ट में पेश किया गया.

सेक्टर -53 पुलिस स्टेशन के SHO राजेंद्र कुमार बताया, "एल्विश यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है. उन्हें शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे अदालत में पेश किया गया और उनके वकीलों द्वारा जमानत बांड भरने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई."

गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट मामले में एल्विश का बयान दर्ज किया. बयान दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. SHO ने पहले कहा था कि एल्विश को 18 मार्च को हुए हमले के मामले में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था. हालांकि, नोएडा पुलिस ने उन्हें पहले ही कस्टडी में ले लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने एल्विश यादव के प्रोडक्शन वारंट के लिए गुरुग्राम कोर्ट में भी एप्लीकेशन दिया था, जहां 27 मार्च को यादव की पेशी तय थी. लेकिन इससे पहले ही नोएडा कोर्ट से उन्हे जमानत मिल गई. हालांकि इस बीच एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच हुए समझौते की बात भी सामने आई है. यह बताया गया कि एल्विश ने मैक्सटर्न से माफी मांग ली. एल्विश ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो भी पोस्‍ट की थी, जिसमें "ब्रदरहुड" लिखा हुआ था.

क्या है पूरा मामला?
यह घटना 8 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर 53 इलाके में एक शॉपिंग मॉल में हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो में देखा गया था कि एल्विश यादव दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर पर हमला कर रहे हैं. इसके बाद, एल्विश और दूसरे लोगों के खिलाफ सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी.

TAGS

Trending news