)
नई दिल्ली: दिल्ली अक्लियती कमीशन के सद्र ज़फरुल इस्लाम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भड़काऊ पोस्ट शेयर की है. ज़फरुल इस्लाम ने अरब ममालिक को भारत में 'हिंदू कट्टरता' के खिलाफ बोलने के लिए शुक्रिया कहा है. ज़फरुल इस्लाम के इस बयान के बाद बीजेपी लीडरों ने इस पर सख्त रद्देअमल का इज़हार किया है. वहीं, कौमी अक्लियती कमीशन की तरफ से कहा गया कि ये बेतुका और बचकाना बयान है, दिल्ली हुकूमत को इस पर फौरन एक्शन लेना चाहिए.
ज़फरुल इस्लाम खान ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "भारतीय मुस्लिमानों के साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया कुवैत. अपनी इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा कि भारतीय मुसलमानों ने अब तक अरब और मुस्लिम जगत से आपकी नफरत आमेज़ मुहिमों, लिंचिंग और दंगों की शिकायत नहीं की है. जिस दिन उन्हें ऐसा कर दिया तो सैलाब आ जाएगा."
ज़फरुल इस्लाम की इस पोस्ट पर शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि ज़फरुल इस्लाम ने देश के खिलाफ पोस्ट किया है. उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसके अलावा दिल्ली के साबिक वज़ीर और भाजपा लीडर कपिल मिश्रा ने ट्वीट के ज़रिये ज़फरुल इस्लाम पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "घटिया और ज़हरीली सोच वाले ज़फरुल इस्लाम को फौरन ओहदे से हटाइए. दहशतगर्द जाकिर नाइक की हिमायत कर रहा है. मुल्क के अंदर हमलों की बात कर रहा है. ऐसे दहशतगर्द सोच वाले को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली अक्लियती कमीशन का चीफ बना रखा है. हमारी मांग और चेतावनी है कि इसे फौरन हटाइए."
Zee Salaam Live TV