)
Jyotiraditya Scindia Ramp Walk: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने साथी सुकांत मजूमदार के साथ रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं. सुकांत मजूमदार भी राज्यमंत्री हैं. सोशल मीडिया पर लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस टैलेंट को देखकर काफी हैरान हो गए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया अष्टलक्ष्मी महोत्सव फैशन शो के दौरान रैंप करके बाकी मॉडल्स का हौसला बढ़ा रहे थे. इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है.