)
Aamir Liaquat Divorce: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य और टीवी होस्ट आमिर लियाकत ने हाल ही में तीसरी शादी की थी. 49 साल के आमिर लियाकत ने पिछले दिनों 18 साल की लड़की से शादी की थी जो अब टूटने की कगार पर है. दरअसल उनकी पत्नी दानिया ने तलाक की मांग की है. उन्होंने कहा कि आमिर लियाकत बिल्कुल भी वैसा नहीं है जैसा वो टीवी पर दिखता है. वो शैतान से भी ज्यादा खराब है. उन्होंने कहा कि आमिर के साथ गुजरे चार महीनों में मुझे दुख और परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला.
दानिया ने आमिर पर आरोप लगाए हैं कि वो उन्हें कमरे में बंद करके रखते हैं और नशे की हालत में उनकी पिटाई भी करते हैं. इसके अलावा घर के नौकरों के सामने भी मेरी इज्ज़त नहीं करता था. इतना ही नहीं दानिया के परिवार को संगीन नतीजे भुगतने की भी धमकी दी है. इन सभी चीजों से परेशान होकर दानिया ने आमिर से तलाक लेने के लिए कोर्ट का रुख किया है. साथ ही मेहर के तौर पर 15 करोड़ रुपये और घर के अलावा गहनों की भी मांग की है.
उन्होंने कहा,"तलाक की अर्ज़ी लगाने के बाद आमिर मुझे और परिवार को धमकियां दे रहे हैं. वो कह रहे हैं कि उन्हें इसके संगीन नताइज भुगतने पड़ेंगे. लेकिन एक लड़की को शोहरत से ज्यादा इज्ज़त की जरूरत होती है." दानिया ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए कहा,"मेरा मीडिया में आने का कोई इरादा नहीं था लेकिन मैं आमिर से सुलह नहीं करना चाहती क्योंकि वो शख्स मेरी जिंदगी बरबराद कर रहा है. इसलिए मैं इसके सुलह नहीं करना चाहती."
इसके अलावा दानिया ने नशे को लेकर कहा,"वो अभी बहुत गंदी जबान का इस्तेमाल कर रहा है और ये सिलसिले आगे और भी बढ़ सकता है. मेरे पास आमिर लियाकत के खिलाफ सारे सुबूत हैं. जोकि वक्त आने पर मैं दिखाऊंगी." बता दें कि जब दानिया ने तलाक की मांग की थी तभी आमिर लियाकत ने अपनी पत्नी को अन फॉलो कर दिया.
ZEE SALAAM LIVE TV