)
IPL Mega Auction 2022: मशहूर नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स आईपीएल की नीलामी के पहले सेशन के दौरान ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से बेहोश होकर गिर गये लेकिन मेडिकल चेक-अप के बाद वह अब ठीक हैं. इस घटना के पेश आने के बाद कुछ देर के लिए नीलामी को रोक दिया गया और चारू शर्मा को बची हुई नीलामी की जिम्मदारी सौंपी गयी है क्योंकि एडमीड्स डॉक्टरों की देखरेख में हैं.
आईपीएल के बयान के मुताबिक, "ह्यू एडमीड्स आज दोपहर आईपीएल नीलामी के दौरान अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से बेहोश होकर गिर गये. इस घटना के बाद मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उनकी हालत ठीक है. " 60 वर्षीय एडमीड्स नीलामी करते हुए ही बेहोश हो गये जिससे नीलामी में समय से पहले लंच कर दिया गया. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक जराए ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उनकी जांच की. वह अब ठीक हैं, उनका ब्लड प्रेशर अचानक नीचे आ गया था और उनके अचानक बेहोश होकर गिरने का यही कारण था. पूरे चेक-अप के बाद ही हमें और कुछ पता चल पायेगा. "
एडमीड्स दुनिया भर में 2700 नीलामी से ज्यादा कर चुके हैं जिनमें खासकर कारों की नीलामी शामिल है. इसमें एस्टन मार्टिन भी शामिल है जिसका इस्तेमाल एक जेम्स बांड फिल्म में किया गया था. उन्होंने श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा का नाम नीलामी के लिये पुकारा था, तभी वह गिर पड़े. उन्हें तुरंत ही इलाज के लिये स्ट्रेचर पर ले जाया गया. बीसीसीआई जराए ने कहा, "बैक-अप योजना के तहत चारू आ चुके हैं और बची हुई नीलामी करायेंगे."
WATCH VIRAL VIDEO