)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को ‘‘नियमित जांच’’ के लिए शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया और अब वह घर वापस आ गए हैं. परिवार के एक करीबी जराए ने बताया कि 86 वर्षीय धर्मेंद्र ‘‘पूरी तरह ठीक’’ हैं. सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें नियमित जांच के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह पूरी तरह ठीक हैं. वह अब घर पर हैं.’’
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र ने 1960 में ‘‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’’ फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था. वह अब करण जौहर के निर्देशन वाली ‘‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’’ में जया बच्चन, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV