)
दुबई: ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए आर रहमान की जादुई आवाज़ और नगमा सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. करोड़ों की ताददा में उनके फैंस उनके गाने सुनने के लिए तैयार रहते हैं. अब ए आर रहमान की तरह उनकी बेटी खतिजा म्यूजिक दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. दुबई एक्सपो 2020 के मौके पर खतिजा ने अपनी आवाज़ की नगमगी से बहुतों सरप्राइज कर दिया है.
सिंगर ए आर रहमान की 24 वर्षीय बेटी खतिजा की ये परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस को खदीजा का नगमा बेइंतिहा पसंद आ रहा है. एक्सपो में अपनी मधुर आवाज से खातिजा ने ऐसा समां बांध दिया कि अभी भी इसका जादू बरकरार है. इस परफॉर्मेंस से ये तो साफ हो गया है कि खदीजा भी अपनी वालिद के नक्शे कदम पर चल कर संगीत की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं.
सुनें गाना......
दरअसल, 20 नवंबर को वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे के मौके पर खदीजा ने परफॉर्मेंस की थी. खतिजा ने दुबई एक्सपो में 16 साल की pianist Lydian Nadhaswaram के साथ परफॉर्म किया था.
गौरतलब है कि दुबई एक्सपो 2020 के मौके पर खतिजा ने गाना गाया है, उसे उनके पिता ए आर रहमान ने कंपोज किया है. दुबई एक्सपो 2020 में परफॉर्मेंस के बाद ए आर रहमान ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. अपनी बेटी के गाने को शेयर करते हुए लिखा, ' उनके लिए जिन्होंने खतिजा रहमान की फरिश्तों पर परफॉर्मेंस को मिस किया हो. वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे को सेलिब्रेट करते हुए, आपके लिए. फिरदौस ओकेस्ट्रा और एक्सपो 2020 दुबई की टीम का शुक्रिया जिन्होंने इस शानदार शो को ऑर्गेनाइज किया.'
गौरतलब है कि इससे पहले कि ‘फरिश्तों’ के लिए एआर रहमान की बेटी खतिजा इंटरनेशनल साउंड फ्यूचर अवॉर्ड में बेस्ट एनिमेशन म्यूजिक वीडियो का अवॉर्ड जीत चुकी हैं. इस खुशखबरी को खुद रहमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.खातिजा रहमान का ‘फरिश्तों’ पिछले साल 25 अक्टूबर को रिलीज हुआ था.
Zee Salaam Live TV: