)
Hasin Jahan भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जब से वो मोहम्मद शमी से अलग हुई हैं तब से हसीन जहां और भी ज्यादा सोशली एक्टिव रहने लगी हैं. आए रोज़ तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालांकि इस दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. कुछ लोग उन्हें कमेंट्स में मोहम्मद शमी को लेकर तरह-तरह की बातें कहते हैं.
कुछ दिनों पहले हसीन जहां ने एक तस्वीरे शेयर की जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर में वह रेड ड्रेस पहने हुए हैं और स्टूल पर पांव रखकर पोज दे रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा,"भले ही मैं तुझे भूल जाऊं, लेकिन तू मुझे भूल जाए ये मैं होने नहीं दूंगी, चल मोहब्बत से ना सही नफरत से ही, याद तू मुझे जरूर करेगा." इतना लिखने के बाद उन्होंने आखिर में आंख मारते हुए चेहरे की इमोजी भी बनाई है.

हसीन जहां के इस कैप्शन को लोग मोहम्मद शमी से जोड़ रहे हैं. हसीन जहां की इस पोस्ट के नीचे ही कई लोगों ने मोहम्मद शमी का जिक्र करते हुए कमेंट किए हुए हैं. एक यूजर ने लिखा,"शमी भाई की याद आ रही है क्या मैम, सॉरी बोलकर चले जाओ भाई के पास दिल है, माफ कर देंगे." बता दें कि यह पहली बार नहीं जब हसीन जहां ने इस तरह की बातें लिखी हों, वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए मोटिवेशनल बातें लिखती रहती हैं.

मार्च 2018 में शमी की जिंदगी में आ गया था तूफान
याद रहे कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां पती पत्नी हैं लेकिन फिलहाल एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. दोनों की अलग रहने की वजह बात करें तो हसीन जहां ने मार्च 2018 में मोहम्मद शमी और उनके परिवार कई संगीन आरोप लगाए थे. उन्होंने मोहम्मद शमी की कुछ चैट्स भी लीक की थीं और कहा था कि यह तो अभी ट्रेलर है. इसके अलावा हसीन जहां ने शमी की मां और भाई पर अब्यूजिंग का आरोप भी लगाया था.

मोहम्मद शमी को मिली क्लीन चिट
शमी पर लगी इन आरोपों के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उनका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने फिक्सिंग के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया. जांच हुई और शमी को क्लीन चिट भी मिल गई.
ZEE SALAAM LIVE TV