)
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. तकनीक अब इंसानों को मात देती जा रही है. सब कुछ हमारी आंखों के सामने होने के बावजूद हम लोग सच नहीं देख पाते, क्योंकि तकनीक बहुत ज्यादा एडवांस हो चुकी है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रही हैं. जिनमें आपको कुछ ढूढने को कहा जाता है. बहुत देर तक तस्वीरे उल्टी सीधी देखने के बाद भी उसकी हकीकत हम शायद कभी-कभी पहचान पाते हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कोई रेलवे स्टेशन पर मौजूद है और वीडियो बना रहा है. इसी दौरान अचानक पूरे रेलवे स्टेशन की बिजली गायब हो जाती है और स्टेशन अंधेरे की चपेट में आ जाता है. जिसके बाद वीडियो बनाने वाला टॉर्च की मदद लेता दिखाई दे रहा है. लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. लेकिन शायद ही कोई इस वीडियो की हकीकत जानता हो.
वीडियो देखने वाला हर शख्स यही सोच रहा है कि आखिर ये रेलवे स्टेशन कैसा है? क्योंकि जिस हिसाब से स्टेशन बना हुआ है उस हिसाब से तो वहां हर वक्त चहल पहल होनी चाहिए. लेकिन वीडियो में एक भी शख्स दिखाई नहीं दे रहा है. वीडियो देखने के बाद शायद आप भी यही सोचें लेकिन इसकी हकीकत कुछ और है.
This was made using Unreal Engine. Videogames are getting better and better, soon games will be indistinguishable from reality pic.twitter.com/ByCMekIj0e
— Pranay Pathole (@PPathole) May 10, 2022
दरअसल यह वीडियो हकीकत का नहीं है. यानी इस तरह का कोई रेलवे स्टेशन नहीं है. ये सिर्फ एक वीडियो गेम है. एक खबर के मुताबिक इस वीडियो को Unreal Engine ने बनाया है. वीडियो इतना शानदार बना है कि लोग इसको हकीकत समझ लेते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.
ZEE SALAAM LIVE TV