)
नई दिल्ली: कुछ लोगों को नोटों की कलेक्शन रखने को बहुत शौक होता है लोग तरह-तरह के पुराने और अलग-अलग देशों के नोट अपने पास रखना पसंद करते हैं. इसमें ना सिर्फ नोट बल्कि सिक्के भी हो सकते हैं. अगर आपके पास भी कुछ यूनीक नोट या फिर सिक्के हैं और आपको पैसों की जरूरत है तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है.
अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि हमारे पास तो कोई भी यूनीक नोट या फिर सिक्का नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप एक भारतीय नोट से भी पैसे कमा सकते हैं. वो भी चाहे 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 या फिर 2000 रुपये का नोट हो. लेकिन उसकी सीरीज में 786 नंबर दर्ज होने चाहिए. अगर आपके पास 786 की सीरीज वाला नोट है तो फिर आप लखपति बन सकते हैं.
दरअसल कुछ लोग किस्मत पर बहुत यकीन रखते हैं और कुछ अपना एक खास रंग, नंबर और कपड़ों को अपना लक भी मानते हैं. ऐसे में 786 नंबर को काफी लक्की माना जाता है और लोग 786 की सीरीज वाले नोट को अपने पास रखना पसंद करते हैं. उन्हें लगता है कि उनके पास एक लक्की नंबर का नोट है.
कैसे बेचें 786 वाला नोट
बता दें कि Ebay वेबसाइट पर नोटों की बोली लगाई जाती है. इसमें कोई भी आम आदमी हिस्सा ले सकता है. जब आप अपना नोट सेल पर लगाएंगे, तो उस 786 नोट की बोली लगा सकते हैं. इसके लिए आपको आराम से 3 लाख रुपये तक का फायदा हो जाएगा. इसके लिए आपको Ebay वेबसाइट पर जाकर लॉग ऑन कर खुद को एक विक्रेता के तौर पर रजिस्ट्रर्ड करना होगा. इसके बाद आप अपने नोट को वहां बेचने के लिए पोस्ट कर सकते हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV