Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1028071
Zee SalaamZee Salaam ViralICC Team Of The Tournament: पहली बार एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं बना सकी टीम में जगह

ICC Team Of The Tournament: पहली बार एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं बना सकी टीम में जगह

इस टीम का सलेक्शन ICC के 5 मेंबरी पैनल किया है. जिसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी अपना जगह बनाने में नाकाम साबित रहा.

File PHOTO
File PHOTO

नई दिल्ली: गुज़िश्ता रोज़ ICC T20 World Cup 2021 के फाइनल मुकाबले के बाद ICC ने टीम ऑफ दि टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है. आईसीसी की जानिब से जारी की टीम का कप्तान पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म को बनाया गया है. भारत के लिए बुरी खबर यह है कि इस 12 मेंबरी टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. 

यह भी देखिए: बड़ी गलती: भारतीय दिग्गज ने ऑस्ट्रेलिया की बजाए न्यूजीलैंड को देदी मुबारकबाद, देखिए ट्वीट

इस टीम का सलेक्शन ICC के 5 मेंबरी पैनल किया है. जिसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी अपना जगह बनाने में नाकाम साबित रहा. ऐसा पहली बार हुआ है कि ICC के किसी इवेंट के बाद बनने वाली टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. टीम ऑफ द टूर्नामेंट में 2 पाकिस्तान, तीन ऑस्ट्रेलिया, दो इंग्लैंड, दो श्रीलंका, दो साउथ अफ्रीका और एक न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी को रखा गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

टीम ऑफ द टूर्नामेंट, (ICC Team Of The Tournament):
बाबर आजम (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉस बटलर, चरिथ असलंका, एडन मार्करम, मुईल अली, वनिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, ट्रंट बोल्ड, एनरिच नॉर्टे और शाहीन शाह आफरीदी.

यह भी देखिए: T20 World Cup: फाइनल जीतने के बाद बोले फिंच- हमारा बोरिया बिस्तर बांध दिया था लेकिन...

यहां देखिए किस खिलाड़ी ने किया कितना कमाल
डेविड वॉर्नर (Australia) – 289 runs at 48.16
जॉस बटलर (wk) (England) – 269 runs at 89.66, five dismissals
बाबार आज़म (Captain, Pakistan) – 303 runs at 60.60
चरिथ असलंका (Sri Lanka) – 231 runs at 46.20
एडन मार्करम (South Africa) – 162 runs at 54.00
मुईन (England) – 92 runs at strike rate of 131.42, seven wickets at 11
वनिंदु हसरंगा (Sri Lanka) – 16 wickets at 9.75
एडम जंपा (Australia) – 13 wickets at 12.07
जोश हेजलवुड (Australia) – 11 wickets at 15.90
ट्रंट बोल्ट (New Zealand) – 13 wickets at 13.30
एनरिच नॉर्टे (South Africa) – 9 wickets at 11.55
12th: शाहीन शाह ऑफरीदी – 7 wickets at 24.14

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news