Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों सास ससुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के आने पर सास-ससुर ने बेहतरीन डांस किया है.
Trending Photos
)
Viral Video: आपने अकसर इस तरह की वीडियो देखी होगी जिसमें दुल्हा-दुल्हन के दोस्त या करीबी शादी पर उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए खास परफॉर्मेंस का इंतेजाम करते हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर हो रहा यह वीडियो उसी तरह का है. इस वीडियो में देखा जा सकता कि अपने परिवार में नए मेंमर के आने की खुशी में सास-ससुर ने जबरदस्त डांस किया है.
सास-ससुर ने किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है. दुल्हन के सास-ससुर 'सिमरन' फिल्म के गाने 'लगदी है थाई' गाने पर बेहतरीन डांस कर रहे हैं. वह गाने की म्यूजिक के साथ स्टेप कर रहे हैं. उनका डांस देखकर पास में खड़े लोग हैरान हैं. वह जोर-जोर से तालियां बजा रहे हैं.
भाई ने जताई खुशी
वीडियो के ऊपर एक कैप्शन लिखा है जिससे लगता है कि डांस करने वाले कपल दुल्हन के सास ससुर हैं. कैप्शन में लिखा है कि "जब मैंने देखा कि मेरी बहन के सास-ससुर उसके संगीत प्रोग्राम में परफॉर्म कर रहे हैं तो मैं समझ गया कि मेरी बहन की शादी के बाद की जिंदगी बेहतर होने वाली है."
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
ये वीडियो पिछले महीने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. जब से ये वीडियो पोस्ट किया गया है तब से इस पर 9.1 लाख व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर कई यूजर ने दिलचस्प कमेंट किए हैं.
यूजर कर रहे मजेदार कमेंट
एक यूजर ने लिखा है कि "लगता है कि सास-ससुर सुपर कूल हैं." एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि "अगर मेरी पार्टनर और मैं 60 के दशक में इस तरह नहीं करेंगे, तो उसे पाने का क्या मतलब है." इसके अलावा कई यूजर ने सास-ससुर का हौसला बढ़ाया है. कुछ यूजर ने वीडियो को क्यूट बताया है.
इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.