Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1096243

IPL Auction: ईशान किशन के पिता बोले- अब वो मेरे बेटा नहीं रहा, मां ने भी कही भावुक बात

Ishan Kishan Father: दैनिक भास्कर से बात करते हुए ईशान के पिता ने कहा,"ईशान अब मेरा ही नहीं पूरे देश का बेटा बन चुका है. देश के लिए भी खेलता." 

File PHOTO
File PHOTO

IPL Auction 2022: आज आईपीएल 2022 के लिए नीलामी का पहला दिन था और ईशान किशन सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि इससे पहले भी वो मुंबई इंडियंस में ही थे लेकिन पिछली बार 6.20 करोड़ रुपए बोली लगी थी. ईशान किशन खरीदने के लिए गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक टक्कर देखने को मिली लेकिन आखिर में मुंबई ने बाज़ी जीता और ईशान किशन को अपने पास ही रहने रखा. 

ईशान किशन ने खुद को यहां तक पहुंचाने के लिए बार अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. साल 2020 में हुए आईपीएल में ईशान किशन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने थे. उन्होंने 30 छक्के जड़े थे. ईशान किशन ने कई यादगार पारियां खेली हैं. उन्हीं इनिंग्स की बदौलत ही ईशान किशन को आज यह मकाम हासिल हुआ है. 15.25 करोड़ रुपये को बोली लगने के बाद ईशान किशन के पिता ने कहा, "मेरे लिए खुशी की बात यह है कि ईशान मुंबई में है. पैसा बड़ी बात नहीं. मुंबई ने ईशान किशन पर भरोसा जताया था."

WATCH: बिना इंटरनेट कुछ इस तरह का होता है बचपन; वीडियो कर देगी पुरानी यादें ताजा

Add Zee News as a Preferred Source

दैनिक भास्कर से बात करते हुए ईशान के पिता ने कहा,"ईशान अब मेरा ही नहीं पूरे देश का बेटा बन चुका है. देश के लिए भी खेलता." इसके अलावा दैनिक भास्कर ने ईशान किशन के माता से भी बात की और वो इस मौके पर बहुत खुश थीं. उनका कहना था,"मुझे सुबह से इस पल का इंतेजार था. ईशान के लिए इतनी ऊंची बोली लगी तो उन्हें काफी खुशी हुई। बेटे की इस उपलब्धि से वे काफी खुश हैं " बता दें कि किशन बिहार की राजधानी पटना के हैं. उनके पिता का नाम प्रणव पांडे है और वो पेशे से बिल्डर हैं. 

तालिबान के राज में किस तरह होता था सेक्स? अफगानिस्तान की इकलौती पॉर्न एक्ट्रेस ने बयान किया दर्द

बता दें कि इशान किशन ने गुजरात लायंस से आईपीएल में डेब्यू किया था. हालांकि साल 2018 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया था. वह 2020 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 14 मैचों में 516 रन बनाए और सीजन का सबसे ज्यादा 30 छक्के का पुरस्कार जीता. उन्होंने अभी तक 61 आईपीएल मैच खेले हैं और 56 इनिंग्स में 1452 रन बनाए हैं. 9 हाफ सेंचुरियां भी लगाईं. आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 99 रन है. 

WATCH VIRAL VIDEO

TAGS

Trending news