Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1643042

इंसानों की तरह बंदर को भी लगी रील्स देखने की बीमारी; वीडियो हो रहा है वायरल

नई दिल्लीः बंदर को एक बेहद बुद्धिमान जानवर माना जाता है. वह न सिर्फ उसकी शारीरिक बनावट इंसानों से मिलता-जुलता है, बल्कि उसके शौक और पसंद भी इंसानों जैसे होते हैं.

इंसानों की तरह बंदर को भी लगी रील्स देखने की बीमारी; वीडियो हो रहा है वायरल

नई दिल्लीः बंदर को एक बेहद बुद्धिमान जानवर माना जाता है. वह न सिर्फ उसकी शारीरिक बनावट इंसानों से मिलता-जुलता है, बल्कि उसके शौक और पसंद भी इंसानों जैसे होते हैं. देश के मशहूर कारोबारी आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बंदर का वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.  इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा एक कैप्शन भी शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इस बेचारे को ऐसी ‘इंसानियत’ से बचाओ!

इस वीडियो में एक बंदर मोबाइल में रील्स देख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर इंसानों की तरह वीडियो को स्क्रॉल कर आगे बढ़ा रहा है और कुछ खाते हुए वीडियो देख रहा है. अक्सर इंसान भी ऐसा करते हैं. शायद खाली वक्त में कुछ खाते हुए मोबाइल पर वीडियो देखना इंसानों की तरह बंदरों को भी काफी पसंद है.  इस वीडियो पर बंदर के बगल में एक महिला भी लेटी हुई है, जो काफी इत्मीनान से सो रही है और बंदर की हरकतों को वाच कर रही है. 

वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, इसे 5 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने पसंद किया है. लोग तरह -तरह से इस वीडियो पर अपना रिएक्शनंस दे रहे हैं. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का वीडियो देख रहा था. बंदरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब वह भी मोबाइल का इंसानों की तरह आदी बनता जा रहा है. अगर सारे बंदरों को मोबाइल थमा दिया जाए तो शायद उसका भी वही हाल होगा, जो आजकल मोबाइल की वजह से इंसानों का हाल हुआ है. 

Zee Salaam

About the Author
author img
Reetika Singh

रीतिका सिंह
ज़ी न्यूज में असिस्टेंट मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर. हेल्थ और लाइफस्टाइल में ट्रेंडी और एक्सप्लेनर खबरें लिखती हैं. शुरुआत डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से की. ग्राउंड रिपोर्टिंग, एक्सप्लेनर...और पढ़ें

TAGS

Trending news