Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1630459
Zee SalaamZee Salaam Viralलंदन की गलियों में भिखारी ने गाया मोहम्मद रफी का ये बेहतरीन गाना, Video हो रहा वायरल

लंदन की गलियों में भिखारी ने गाया मोहम्मद रफी का ये बेहतरीन गाना, Video हो रहा वायरल

Viral Video: लंदन की गलियों में एक स्ट्रीट सिंगर ने मोहम्मद रफी का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया. इस गाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लंदन की गलियों में भिखारी ने गाया मोहम्मद रफी का ये बेहतरीन गाना, Video हो रहा वायरल

Viral Video: मोहम्मद रफी भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने गायकार हैं. उनके गाए हुए गाने आज भी बहुत मशहूर हैं. ये आज भी लोगों की जबान पर चढ़े हुए हैं. लोग इन्हें अलग-अलग मौकों पर गाते हैं. हाल ही में एक भारतीय स्ट्रीट सिंगर लंदन की गलियों में मोहम्मद रफी का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना गाते हुए देखा गया. इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

लंदन स्ट्रीट पर गाया गाना

Add Zee News as a Preferred Source

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आर्टिस्ट और इंस्टाग्राम यूजर @vish.music की तरफ से शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्टिस्ट ने स्ट्रीट पर एक सेटअप लगाया हुआ है. उसके हाथ में एक माइक है. इसके बाद वह म्यूजिक के साथ 'क्या हुआ तेरा वादा' गा रहा है. जब वह गाना गा रहा है उस दौरान लोगों ने उसे घेरा हुआ है और वह सब लोग उसका गाना सुन रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि 'हाउंस्लो में मोहम्मद रभी का गाना गाते हुए.' 

यह भी पढ़ें: Video: मामूली सी बात पर दुल्हा-दुल्हन में हुई लड़ाई, जयमाला स्टेड बना जंग का मैदान

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन पहले शेयर किया गया. जब से इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है तबसे इस पर 32,000 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट भी किया है. 

यूजर कर रहे कमेंट

एक यूजर ने कमेंट किया कि "बहुत अच्छा. बहुत ही खूबसूरती से गाया गया गाना. आपने इसके साथ इंसाफ किया है. काश मैं वहां होता और इसे लाइव सुन सकता, काश एक दिन!" एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "बहुत अच्छा गाया." एक और यूजर ने लिखा है कि "आपको एक दिन लाइव देखना चाहता हूं. आपकी आवाज बहुत अच्छी है. स्पेन से आपके लिए प्यार."

इसी तरह की खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news