Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1654087

Delhi Metro: लिफ्ट में महिला के साथ युवक ने की गंदी हरकत, CCTV की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Metro  एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. हालांकि इस बार मामला लिफ्ट का है. जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने गंदी हरकत कर दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

Delhi Metro: लिफ्ट में महिला के साथ युवक ने की गंदी हरकत, CCTV की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Metro Lift: दिल्ली मेट्रो भी अपनी अलग-अलग वजहों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जिसमें लड़के लड़कियां किसिंग या फिर कुछ ऐसी हरकतें करते दिखाई दिए जो पब्लिक प्लेस में नहीं की जा सकतीं. इसके अलावा एक लड़की जिसने अपने बदन पर कम कपड़े में पहनने में उर्फी जावेद को भी फेल कर दिया था. अब खबर आ रही है एक महिला को गलत जगह टच करने के चलते एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. 

दिल्ली को जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक महिला को गलत जगह टच से टच करने के आरोप में 26 साल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया यह घटना 4 अप्रैल को तब घटी जब महिला और राजेश कुमार मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में थे. पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेश कुमार है. जो एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता है. 

Watch: हसीन जहां नहाते हुए वीडियो किया शेयर, यूजर बोला- यही सब देखकर पति भागा है

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले में पुलिस ने महिला का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी ने महिला को पीछे से छुआ था और वह लिफ्ट में अन्य अकेला यात्री था. पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि महिला के बयान की बुनियाद पर IPS की  धारा 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस डिप्टी कमिश्नर (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की हरकत जानने के लिए जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. उन्होंने बताया, "शुक्रवार को हमें सूचना मिली की आरोपी जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहा है और सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया."

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news