Marriage Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी ननद के साथ बेहतरीन डांस कर रही है.
Trending Photos
)
Marriage Dance Video Viral: भारत की शादियों में डांस एक जरूरी हिस्सा है. हर शादी में तकरीबन डांस होता ही है. चाहे कोई इसे पहले से प्लान करे या न करे. डांस परफॉरमेंस हमेशा मेजदार होते हैं. सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में दुल्हन ने अपनी ननद के साथ धमाकेदार डांस किया है. दोनों महिलाएं 'बुमरो' गाने पर डांस कर रही हैं. ये गाना मिशन कश्मीर फिल्म का है जो साल 2000 में रिलीज हुई थी.
देखें वीडियो:
दुल्हन और ननद ने किया डांस
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "यहां मेंहदी की रस्म पर कुछ मकसद पूरे हुए हैं. दुल्हन और उसकी होने वाली ननद ने बेहतरीन डांस परफॉर्म किया है." वीडियो में देखा जा सकता हे कि निराली देसाई और निशी शाह प्रीती ने बेहतरीन आउटफिट में जिंटा और ऋतिक रोशन के गाने पर बेहतरीन डांस किया है. जैसे-जैसे वे ताल बिठाते हैं वैसे वैसे उनके चेहरे पर मुस्कान बढ़ती जाती है. वीडियो पर एक टेक्स्ट लिखा है जिसमें देखा जा सकता है कि "यहां मेंहदी की रस्म पर कुछ मकसद पूरे हुए हैं. दुल्हन और उसकी होने वाली ननद ने बेहतरीन डांस परफॉर्म किया है." लिखा है.
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, हिंदू महिलाओं ने उर्दू में की प्रार्थना
लोगों को पसंद आ रहा वीडियो
ये वीडियो 16 फरवरी को शेयर किया गया था. वीडियो पर 9.6 लाख व्यूज आ चुके हैं. इसे 58,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कई लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. कई लोग वीडियो पर लव और फायर वाला कमेंट कर रहे हैं. वीडियो पर कई यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि "इसे मैं लूप पर देख रहा हूं. बहुत अच्छा और एनरजेटिक वीडियो." एक शख्स ने लिखा है "बहुत खूबसूरत".
इसी तरह की खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.