)
BJP Leader Nazia Elahi Car Accident Exposed: भाजपा की अल्पसंख्यक नेत्री नाजिया इलाही खान पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा की अल्पसंख्यक नेत्री नाजिया इलाही खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर्व तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी कार पर कुछ मुसलमानों द्वारा हमले किये जाने की बात कह रही हैं. लेकिन पुलिस ने इस मामले में नाजिया इलाही के झूठ का पर्दा फाश करते हुए बताया है कि कार का एक्सीडेंट ड्राईवर को नींद आने की वजह से हुई है.

भाजपा की अल्पसंख्यक नेत्री नाजिया इलाही खान एक वीडियो में रोते हुए एक्सीडेंट का जिक्र कर रही हैं. नाजिया इलाही का कहना है कि वह जब दिल्ली से कुंभ में स्नान करने के लिए इलाहाबाद जा रही थी, तभी एटा के पास कुछ मुसलमानों ने उनकी कार का पीछा किया जिसकी वजह से कार का कानपुर देहात में एक्सीडेंट हो गया.
नाजिया इलाही विडियो में बता रही हैं कि इस हादसे में उनकी साथी और यूटूबर प्रिया चतुर्वेदी के सर में चोट आई हैं. इस हादसे में नाजिया इलाही को भी हाथ में चोट लगी है. उनका दावा है कि यह हमला उन पर किया गया था, लेकिन प्रिया ने उन्हें बचा लिया है. नाजिया इलाही अक्सर मुसलमानों को लेकर हमलावर रहती हैं.
पुलिस ने बताय अफ़वाह
नाजिया इलाही नाम की एक औरत में देश को आग में झोंकने के लिए स्क्रिप्ट तैयार की, जिसे पुलिस ने समय रहते नाज़िया इलाही को एक्सपोज़ कर दिया... Great Job @Uppolice #naziaelahikhan #naziaelahi pic.twitter.com/HQESONQSW0
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) February 25, 2025
उधर नाजिया का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत इस घटना पर संज्ञान लेकर इसकी जांच की तो ये फर्जी मामला सामने आ गया. कानपुर देहात पुलिस ने इस घटना को एक सामान्य दुर्घटना बताया है. पुलिस के मुताबिक. यह हादसा अकबरपुर इलाके के आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ था. पुलिस जब मौके पर कार चालक से पूछताछ की तो चालक ने बताया कि उसे रात में गाड़ी चलाते हुए नींद आ गई थी, जिसकी वजह से एक्सीडेंट हो गया. इस मामले में चालक और अन्य यात्रियों ने कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है. हादसे के बाद पुलिस ने सभी को उनके मंजिल की जानिब रवाना कर दिया. वहीँ, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में भ्रामक जानकारी न फैलाएं. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam