पाक यूट्यूबर के शो में एक सिंगर ने दूसरे सिंगर को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना बताई है. पढ़िए
Trending Photos
)
Pakistan News: किसी कंसर्ट के दौरान फनकार के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जो उनके लिए बहुत ही शर्मिंदगी की वजह बन जाती है. हाल ही में पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली ने अपने शो पॉडकास्ट में पाकिस्तान के दिग्गज सिंगर नई अब्बास रूफी (Naeem Abbas Rufi) को दावत दी. इस दौरान उन्होंने नए और पुराने पाकिस्तानी सिंगर्स को लेकर खुले तौर पर बातचीत की. इस प्रोग्राम में नई अब्बास ने एक किस्सा बताया, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
दरअसल शो के होस्ट नादिल अली ने सिंगर नईम रूफी से सवाल किया कि क्या कभी कंसर्ट करते वक्त कोई ऐसी घटना पेश आई है जिसमें कपड़े फट गए हों? तो इसके जवाब में नईम रूफी ने सिंगर नदीम जाफरी का नाम लिया. उन्होंने बताया कि 16-17 साल पहले हम लोग अमेरिका के दौरे पर गए थे. इस दौरान नदीम जाफरी ने बेहतरीन पेंट शर्ट पहनी हुई थी. जैसे ही नदीम जाफरी स्टेज पर पहुंचे और दूसरा गाना शुरू करते वक्त एक स्टैप लिया. इस दौरान उनकी पीछे से पैंट फट गई.
पाकिस्तान की न्यूज एंकर पर अंधाधुंध फायरिंग, इस बात से नाराज़ थे कट्टरपंथी
नईम अब्बास रूफी बताते हैं कि नदीम जाफरी की पैंट पीछे कूल्हों की तरफ से ऊपर से लेकर नीचे तक पेंट फट गई थी. नईम रूफी ने बताया कि नदीम जाफरी के कूल्हे वैसे भी भारी-भरकम थे तो इसलिए पैंट फटने के बाद वो और ज्यादा वहां से खुल गई. जैसे ही पैंट फटने के बारे में नदीम को पता लगा तो वो फौरन पीछे हाथ रखकर स्टेज से फरार हो गए और पब्लिक उन्हें ढूंढती ही रह गई.
देखिए VIDEO:
इस दौरान शो के होस्ट ने नईम रूफी से सवाल किया कि जिस वक्त उनकी पैंट फटी तो क्या उन्होंने अंडरवियर पहना हुआ था? इसके जवाब में नई अब्बास कहते हैं कि हां उन्होंने पुराने जमाने वाला मर्करी का सफेद वाला अंडरवियर पहना हुआ था. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद हम लोग वापस होटल गए और वापस आए लेकिन जब हम वापस आए तो शो खत्म हो चुका था.
ZEE SALAAM LIVE TV