Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1618306
Zee SalaamZee Salaam ViralRashmi Desai ने अपने ठुमकों से हिलाया बुर्ज खुलीफा! भोजपुरी अवॉर्ड में डांस का वीडियो वायरल

Rashmi Desai ने अपने 'ठुमकों से हिलाया बुर्ज खुलीफा'! भोजपुरी अवॉर्ड में डांस का वीडियो वायरल

Rashmi Desai Dance: हाल ही में दुबई के अंदर हुए इंटरनेशल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (IBFA) में एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. उन्होंने बॉलीवुड और साउथ के गानों पर बेहतरीन डांस किया. आप भी देखिए

Rashmi Desai ने अपने 'ठुमकों से हिलाया बुर्ज खुलीफा'! भोजपुरी अवॉर्ड में डांस का वीडियो वायरल

International Bhojpuri Film Award 2023, IBFA 2023: इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन इस बार दुबई में हुआ. जिसमें ना सिर्फ भोजपुरी फइल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने शिरकत की बल्कि कई बॉलीवुड के कई बड़े नाम इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने. भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, आमृपाली दुबे, रश्मि देसाई और बॉलीवुड दिग्गज गोविंदा, जैकलीन फर्नांडीस जैसी हस्तियों ने इस अवॉर्ड शो में हिस्सा ले लिया. 

IBFA 2023 में जैकलीन फर्नांडीस की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली. इसके अलावा मनोज तिवारी, निरहुआ, पवन सिंह, आमृपाली दुबे और रश्मि देसाई ने लोगों को अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हिला दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो मशहूर गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में रश्मि देसाई 'नदियों पार' गाने पर डांस कर रही हैं. 

Ideal age to get married: शादी करने की कौन-सी है परफेक्ट उम्र, कुंवारे हैं तो पढ़ लें ये रिसर्च रिपोर्ट, बहुत काम आएगी

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा रश्मि देसाई ने साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का मशहूर गाना 'ओ अंतावा', 'नाच मेरी रानी', दीपिका पादुकोण के 'हमें तो लूट लिया इश्क वालों ने' जैसे गानों पर बेहतरीन डांस किया. रश्मि देसाई के इस वीडियो को उनके फैंस बहुत प्यार कर रहे हैं. हालांकि यह अवॉर्ड शो का कोई ऑफिशियल वीडियो नहीं है, ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने मोबाइल से बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया है. 

इस अवॉर्ड शो के लिए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, उदत नारायण, सुगंधा मिश्रा जैसी हस्तियों ने फैंस और अवॉर्ड शो के ऑर्गनाइजर्स को मुबारकबाद पेश की. दुबई में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड शो की इस बार की टैग लाइन 'भोजपुरिया झुमा देगा पूरा बुर्ज खलीफा' रखी थी. 

शॉर्ट ड्रेस में Oops Moment का शिकार हुई रश्मि देसाई, कैमरे में कैद हुआ 'लम्हा'

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news