)
नई दिल्ली: आज आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है. यह नीलामी शनिवार और सोमवार दो दिन चलेगी. इसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकती दिखाई दे रही है तो वहीं कई खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. नुकसान उठाने वाले खिलाड़ियों में दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब किग्स के पूर्व कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने को नुकसान उठाना पड़ा है.
स्पिन गेंदबाज अश्विन को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा है. जबकि इससे पहले उन्हें दिल्ली की तरफ से 7.60 करोड़ रुपये मिल रहे थे. इस हिसाब से उन्हें 2.60 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. इसके अलावा अश्विन जैसे ही राजस्थान ने खरीदा तो उनकी एक पुरानी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी. यह तस्वीर तब की है जब पंजब के कप्तान हुआ करते थे.

इसमें हुआ कुछ यूं था कि अश्विन जब गेंदबाजी करा रहे थे तो बॉलिंग एंड की तरफ बटलर खड़े हुए थे और वो गेंदबाज अश्विन के गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज़ से बाहर चले गए थे. जिसके बाद अश्विन ने गेंद स्टंप पर मार दी और उन्हें आउट कर दिया. अश्विन की इस हरकत को खेल भावना के विरुद्ध बताया और उस समय भी वो इसको लेकर काफी ट्रोल भी हुए थे. अब दोबारा ट्रोलिंग की वजह यह है कि अश्विन अब उसी टीम में पहुंच गए हैं जिसमें बटलर हैं. इसको लेकर पूर्व बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने मज़ाकिया अंदाज़ में ट्वीट किया है.
ZEE SALAAM LIVE TV